- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जन्माष्टमी की शोभायात्रा का पहला निमंत्रण बड़ा गणपति को
इंदौर। इंदौर जिला यादव अहीर समाज केंद्रीय समिति द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार 3 सितंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में इस बार महिलाओं के अखाड़े सहित 4 व्यायाम शालाओं के पहलवान भी अपने करतब दिखाते हुए चलेंगे.
शहर के समाज बंधुओं को पीले चावल देकर शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता देने का सिलसिला 30 अगस्त को प्रात: 10 बजे कंडिलपुरा से प्रारंभ होगा. आज यादव महासभा एवं केंद्रीय समिति से जुड़े 25 से अधिक संगठनों ने शोभायात्रा का पहला न्योता बड़ा गणपति को समर्पित किया.
समाज की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष ओंकार यादव एवं दीपू यादव ने बताया कि शोभायात्रा का पहला न्योता आज सुबह बड़ा गणपति को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समर्पित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रमेश उस्ताद,पार्षद मुन्नालाल यादव, चंदगीराम यादव, हरि नारायण यादव, मदन यादव, मूलचंद यादव बन्ते, रामसमुझ यादव, श्रीमती कविता यादव, सुश्री संध्या यादव, पूर्णिमा यादव, यादव युवा महासभा के शहर अध्यक्ष प्रदीप यादव, सुभाष यादव, राजेन्द्र यादव , रणजीत यादव, नीरज यादव, अमित यादव, अंकित यादव गब्बू, गोपाल यादव, कैलाश यादव सराफा, बाबा यादव, पिंटू यादव, शानू यादव, यश यादव, मनीष यादव सहित 25 संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे.
इसके पूर्व दिल्लीवाल यादव अहीर समाज धर्मशाला पर आयोजित बैठक में जुलूस के दौरान झांकियों और अखाड़ों के क्रम पर चर्चा हुई। बैठक में शोभा यात्रा के लिए पहली बार महिला संयोजक के रूप में सुश्री संध्या यादव का मनोनयन किया गया है. इसी तरह नीरज यादव,अमित यादव, यश यादव और अंकित यादव गब्बू भी शोभायात्रा संयोजक बनाये गये हैं. गुरूवार से पूरे शहर में समाज बंधुओं को शोभायात्रा का निमंत्रण देने का अभियान वार्ड स्तर पर प्रारंभ हो जाएगा. संचालन ओंकार यादव ने किया और आभार माना दीपू यादव ने।


