- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
सत्तू और लड्डू का किया आकर्षक श्रृंगार
श्री माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज ने किया सातुड़ी तीज का आयोजन
इन्दौर. भगवान महेश के जयकारों से गूंजता माहेश्वरी भवन… सोलह श्रृंगार में सजी-धजी महिलाएं… भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति देती प्रतिभागी… लड्डू गोपाल एवं सत्तू सजाओ प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक श्रृंगार करती महिलाएं.
यह नजारा था श्री माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा नवलखा स्थित माहेश्वरी भवन का, जहां उन्होंने बुधवार को सातुड़ी तीज महोत्सव मनाया. महोत्सव में सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार कर शामिल हुई। वहीं कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने निर्जल व्रत उपवास रख पति एवं अच्छी वर्षा की मंगल कामना भी की.
श्री माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज अध्यक्ष सुनीता लड्ढा एवं सचिव नीलम काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. महोत्सव के तहत सभी महिलाओं के लिए सत्तू सजाओ एवं लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया.
इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सत्तू एवं लड्डू गोपाल का आकर्षक श्रृंगार भी किया. कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
श्री माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा माहेश्वरी भवन में आयोजित सातुड़ी तीज में सभी महिलाओं ने निर्जल व्रत उपवास कर पति की लंबी आयु एवं अच्छी वर्षा की मंगल कामना भी की.
कार्यक्रम संयोजक हेमा बियाणी, साधना मण्डोवरा एवं राखी काबरा ने सबी प्रतिभागियों क पुरस्कृत किया. संचालन विभा राठी ने किया एवं आभार नीलम काबरा ने माना.


