- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर मेरियट होटल में द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल
भारतीय राज्यों के विशेष स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद
इंदौर. विभिन्न व्यंजनों और अपनी सेवाओं के लिए मशहूर इंदौर मैरियट होटल लजीज व्यंजनों के शौकीन शहरवासियों के लिए लेकर आ रहा है “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल“। यह फूड फेस्टिवल 7 सितंबर से लेकर 16 सितंबर 2018 तक जारी रहेगा। इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल में मेहमान प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
होटल के प्रमुख रेस्तरां इंदौर किचन में आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में कई लाइव फ़ूड काउंटर आपको भारत के तीन अलग-अलग राज्यों अर्थात गुजरात, पंजाब और राजस्थान का यादगार अनुभव करवाएंगे। यहाँ मेहमान उन सभी व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे, जो इन राज्यों की खास परंपरा, स्वादिष्ट भोजन और संस्कृति को बयां करते हैं।
“द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” भारत की समृद्ध संस्कृति एवं स्वादिष्ट भोजन को इंदौर के लोगों के समक्ष शानदार तरीके से प्रस्तुत कर इसे सैलिब्रेट किया जा रहा है जहां आप देश की रसोई की विविधता का अनुभव करेंगे। इस फूड फेस्टिवल में एक शानदार बुफे, लाइव कुकिंग स्टेशन और बेहतरीन इंडियन बेवरेज होंगे जो विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों को खास बनाएंगे। “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” अनेकता में एकता का आदर्श उदाहरण है जो भारत की विशेषता है। इस फूड फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य मेहमानों को पारंपरिक भारतीय भोजन का अनुभव करवाना है।
“द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” के बारे में देवेश रावत (जनरल मैनेजर, इंदौर मैरियट होटल ने बताया– भारतीय भोजन अपने विशेष स्वाद, लजीज भोजन और उसकी पौष्टिक गुणवत्ता के अद्भुत मिश्रण के लिए जाना जाता है। यहां के व्यंजन अपनी सादगी के लिए अन्य क्षेत्रों में भी मशहूर हैं। इंदौर मैरियट होटल “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” के द्वारा विभिन्न राज्यों के पारंपरिक स्वाद को शानदार तरीके से प्रस्तुत कर इसे सैलिब्रेट कर रहा है और इसके द्वारा हम अपने अतिथियों को भारतीय मसालों, फ्लेवर और स्वाद के परफेक्ट फ्यूज़न के साथ व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर भी देना चाहते हैं।
इंदौर मैरियट होटल के “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” में आप कई लाइव काउंटर्स जैसे पंजाबी टका टिन काउंटर, अमृतसरी चाट काउंटर, कलकत्ता काठी रोल, मुगलई पराठा, मलावर पराठा और कुट्टू पराठा, वडा पाव / उसल पाव / मिसल पाव / दाबेली जैसे कई जायकेदार व्यंजनों का आनंद उठा सकते है। फेस्टिवल के लिए होटल ने खास बुफे प्रोप और टेबल सेंटर पीस से सजावट भी की है। स्टाफ के सदस्य भी पारंपरिक भारतीय पोशाक के साथ साफा पहने नज़र आएंगे। ट्रेडिशनल इंडियन ड्रिंक्स जैसे छाछ, लस्सी, आम पना, शिकंजी, रूह अफ्ज़ा एवं कच्ची लस्सी मेहमानों को परोसे जाएंगे। इसके साथ ही बेरी ब्लास्ट फेस्टिवल में आप INR 299 (प्लस टैक्स) से शुरुआत हो रहे बेरी शेक्स, स्मूथिस और बेकरीस का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
व्यंजनों की बात की जाएं तो यहां स्टार्टर्स में भट्टी दा मुर्ग, लगान की बोटी, फिश अमृतसरी, मुर्ग के पर्चे, गोश्त कड़क सीक कबाब और मेन कोर्स में बटर चिकन, फिश मसालेदार, लाल मांस, पटीयाला शाही गोश्त जैसे नॉन-वेज व्यंजन शामिल हैं। वेज स्टार्टर्स में अजवाइन पनीर टिक्का, तंदूरी फ्रूट चाट, दही के कबाब, सब्ज़ शामी कबाब, काबुली चना की टिक्की, राजमा की गलौटी शामिल है। मेन कोर्स में आप पाएंगे लाजवाब पालक पनीर, पटीयाला शाही सब्ज़, कैर सांगरी, गट्टा कड़ी, अमृतसरी और मारवाड़ी दाल। दाल पिन्नी, राजस्थानी घेवर, चुर्मा, बाल मिठाई, छेना पोड़ा, बूंदी लड्डू, बेबिन्का गोअन, मैसूर पाक, पातिशप्ता जैसे कई मुंह में पानी लाने वाले डेज़र्ट शामिल हैं।


