- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
इंदौर मैरियट होटल में “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” का आयोजन
तैयार हो जाएं भारतीय राज्यों के विशेष स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद उठाने के लिए
इंदौर. विभिन्न व्यंजनों और अपनी सेवाओं के लिए मशहूर इंदौर मैरियट होटल लजीज व्यंजनों के शौकीन शहरवासियों के लिए लेकर आ रहा है “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल“। यह फूड फेस्टिवल 1 फरवरी से लेकर 09 फरवरी 2020 तक जारी रहेगा। इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल में मेहमान प्रतिदिन शाम 7 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
होटल के प्रमुख रेस्तरां इंदौर किचन में आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में कई लाइव फ़ूड काउंटर आपको भारत के चार अलग-अलग राज्यों अर्थात् गुजरात, कश्मीर, तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल का यादगार अनुभव करवाएंगे। यहाँ मेहमान उन सभी व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे, जो इन राज्यों की खास परंपरा, स्वादिष्ट भोजन और संस्कृति को बयां करते हैं।
“द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” भारत की समृद्ध संस्कृति एवं स्वादिष्ट भोजन को इंदौर के लोगों के समक्ष शानदार तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है जहां आप देश की रसोई की विविधता का अनुभव करेंगे। इस फूड फेस्टिवल में एक शानदार बुफे, लाइव काउंटर और बेहतरीन इंडियन बेवरेज होंगे जो विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों को खास बनाएंगे।
“द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” अनेकता में एकता का आदर्श उदाहरण है जो भारत की विशेषता है। इस फूड फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य मेहमानों को पारंपरिक भारतीय भोजन का अनुभव करवाना है।
“द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” के बारे में श्री देवेश रावत, जनरल मेनेजर, इंदौर मैरियट होटल ने बताया– भारतीय भोजन अपने विशेष स्वाद, लजीज भोजन और उसकी पौष्टिक गुणवत्ता के अद्भुत मिश्रण के लिए जाना जाता है। यहां के व्यंजन अपनी सादगी के लिए अन्य क्षेत्रों में भी मशहूर हैं।
इंदौर मैरियट होटल “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” के द्वारा विभिन्न राज्यों के पारंपरिक स्वाद को शानदार तरीके से प्रस्तुत कर इसे सैलिब्रेट कर रहा है और इसके द्वारा हम अपने अतिथियों को भारतीय मसालों, फ्लेवर और स्वाद के परफेक्ट फ्यूज़न के साथ व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर भी देना चाहते हैं।
इंदौर मैरियट होटल के “द ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल” में आप कई लाइव काउंटर्स जैसे तबक मॉस, रिस्ता, कोलकाता काठी रोल, चाउमिन, कड़ी चावल, ढ़ोकला, खांडवी, मालाबार पराठा, अप्पम जैसे कई जायकेदार व्यंजनों का आनंद उठा सकते है। फेस्टिवल के लिए होटल ने खास बुफे प्रोप और टेबल सेंटर पीस से सजावट भी की है। स्टाफ के सदस्य भी पारंपरिक भारतीय पोशाक के साथ साफा पहने नज़र आएंगे।


