- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉयड्स लक्ज़रिस लिमिटेड ने इंदौर मैरियट होटल में ट्रूफिटएंड हिल, हेयर नेल्स एंड मोर और द पाम स्पा लॉन्च किया
इंदौर: लॉयड्स लक्ज़रिस ने अपने तीन प्रतिष्ठित ब्रांड्स अर्थात ट्रूफ़िट एंड हिल, द पाम्स स्पा और एचएन एंड एम को इंदौर मैरियट होटल में लॉन्च किया जो पुरुषों और महिलाओं के लिए बेहतरीन ग्रूमिंग सेवाओं की पेशकश करने के लिए तैयार है।
आज के समय में, ग्रूमिंग जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कई लोगों के लिए नियमित रूप से ग्रूमिंग सेशन लेना आराम करने का एक तरीका बनता जा रहा है। इसलिए चेन्नई में हाल ही में लॉन्च किए गए अपने स्टोर की सफलता के बाद लक्जरी ग्रूमिंग में एक प्रसिद्ध नाम लॉयड्स लग्ज़रिस अब इंदौर में भी अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है।
लॉयड्स लग्ज़रिस के सह-संस्थापक और निदेशक श्री इस्तयाक अंसारी ने बताया, “एक समय था जब पुरुष ग्रूमिंग को उतनी गंभीरता से नहीं लेते थे, जितना कि अब लेते हैं। इसलिए, पुरुषों के लिए लक्जरी ग्रूमिंग विकल्पों की कमी थी। तब हमने दुनिया के सबसे पुरानी लक्जरी बार्बरशॉप – ट्रूफ़िट एंड हिल की भारत में शुरुआत की।
हमने जल्द ही देखा कि मार्केट में महिलाओं के लिए लक्जरी ग्रूमिंग की भी डिमांड थी, और इसलिए द पाम्स स्पा और एचएन एंड एम की शुरुआत की गई। Techsci की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक 17% से अधिक की सीएजीआर पर पुरुषों के ग्रूमिंग मार्केट में दोहरे अंक की वृद्धि देखी जा सकती है। भारत के ब्यूटी और ग्रूमिंग मार्केट की 2025 तक 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर को छूने की उम्मीद है। इंदौर जैसे टियर -2 शहर में हम लोगों को लग्जरी ग्रूमिंग की बेहतरीन सेवाएं देने वाले हैं। ”
लॉयड्स लग्ज़रिस के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कृष्ण गुप्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य यह है कि ग्राहक हमारी सेवाओं से आरामदायक, आनंदित और ऊर्जावान महसूस करें। हम केवल सेवा नहीं बल्कि एक अनुभव प्रदान करते हैं।”
हेयर नेल्स एंड मोर – हेयर नेल्स एंड मोर 2018 में हेयरस्टाइल, नेल आर्ट, और अद्वितीय सैलून सेवाओं में लक्जरी, आराम और नवीनता को संयोजित करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला में एकमात्र शानदार और भव्य अनुभव देने के लिए इसके डायरेक्टर्स श्री इस्तयाक अंसारी और कृष्णा गुप्ता प्रेरित हुए। यह 5 स्टार होटलों का विशेष अनुभव है।
हेयर नेल्स एंड मोर ब्यूटी सर्विसेस की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों से मेल खाते हैं। बेहतरीन और सबसे शानदार ब्यूटी एक्सपीरियंस के लिए महिलाओं द्वारा हमारे ब्यूटी एक्सपर्ट्स और हेयर स्टाइलिस्ट की अक्सर मांग की जाती है। शहर के प्रमुख पाँच सितारा होटलों में विशेष रूप से उपलब्ध हेयर नेल्स एंड मोर उत्कृष्ट हेयर और नेल तकनीकों के लिए जाना जाता है और एक यादगार अनुभव प्रदान करता है।
द पाम्स स्पा- द पाम्स स्पा एक शानदार अर्बन गेटवे है, जो स्पा और ब्यूटी ट्रीटमेंट की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। जहाँ आप मन, शरीर और आत्मा को सुकून और आरामदायक अनुभव देने के लिए डिज़ाइन की गई सुविधाओं और सेवाओं की यात्रा करेंगे। द पाम्स स्पा सर्टिफाइड थेरापिस्ट और प्रशिक्षण तकनीकों को निरंतर अपग्रेड करने के लिए जाना जाता है। रोजर फेडरर और मार्टिना हिंगिस जैसे एथलीट इस थेरेपी का उपयोग करते हैं। द पाम स्पा दुनिया भर से कई सदस्यों को गोपनीयता और शांत तरीके से सेवाएं देने पर जोर देता है। मुंबई और बैंगलोर में स्थापित होने के बाद, हम मेघदूत गार्डन
इंदौर विजय नगर और लॉयड्स लग्ज़रिस लिमिटेड के साथ जुड़ने पर बेहद उत्साहित हैं, अब हम इंदौर शहर को वो सेवाएं दे सकेंगे जिसका पहले कभी अनुभव नहीं किया गया है।”
पार्टनर्स, सबिता और नेविल उमरीगर ने कहा, “हम इंदौर में ‘ द पाम्स स्पा’ शुरू करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, विशेष रूप से हमारे सिग्नेचर मसाज ट्रीटमेंट्स और मैट्रिक्स रिदम थेरेपी जो पहली बार मेघदूत गार्डन विजय नगर इंदौर स्थित प्रतिष्ठित इंदौर मैरियट होटल में उपलब्ध होगी।”
ट्रूफ़िट एंड हिल- ट्रूफ़िट एंड हिल का प्रतिष्ठित इतिहास एच.एम किंग जॉर्ज III के शासनकाल 1805 के दौरान शुरू हुआ था। तब से यहाँ के ग्राहकों में रॉयल परिवार के सदस्य शामिल हैं। यहाँ के नाइयों ने रॉयल वॉरंट से लेकर एच.आर.एच, द ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग को सेवाएं दी है।
साथ ही बेहतरीन ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदान की है। ट्रूफ़िट एंड हिल के ग्राहकों में बिज़नेस लीडर्स, संसद सदस्य, राजदूत और राजनयिक के साथ गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हैं। ऑस्कर वाइल्ड, चार्ल्स डिकेंस, लॉर्ड बायरन, फ्रैंक सिनात्रा, विंस्टन चर्चिल, अल्फ्रेड हिचकॉक और लॉरेंस ओलिवियर इसके कुछ प्रसिद्ध ग्राहक हैं। लंदन टी एंड एच के अलावा, अब इसकी शाखाएं लंदन, शिकागो, टोरंटो, बीजिंग, कुआलालंपुर, सिंगापुर, बैंकॉक, बाकू में भी है।
द रॉयल शेव और हेयरकट, क्लासिक शेव और हेयरकट, अन्य हेयर ट्रीटमेंट, रॉयल मैनीक्योर और एम्प; पेडीक्योर, हेड मसाज, फेशियल इत्यादि ट्रूफिट एंड हिल द्वारा प्रदान की जाने वाली बेहतरीन और विशिष्ट सेवाएं हैं। इसके अलावा यहाँ हर विजिट पर कॉम्प्लीमेंट्री वेलेट सर्विस, वाई-फाई, रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया जाता है।
विशेष सगाई, बिज़नेस मीटिंग या बस आराम करने के लिए यहाँ पर एक विशेष वीआईपी कमरा भी है, जिसे रॉयल सुइट कहा जाता है। ट्रूफ़िट एंड हिल ग्रूमिंग प्रोडक्ट प्रदान करता है जिसमें विशेष प्री-शेव ऑइल, शेविंग क्रीम, कोलोन और आफ़्टरशेव, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स, शैम्पू और कंडीशनर, शेविंग किट आदि शामिल हैं।
इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर, श्री देवेश रावत ने कहा, “इंदौर मैरियट होटल में ट्रूफिट एंड हिल, द पाम स्पा एंड हेयर नेल्स एंड मोर को लॉन्च कर के हम बहुत उत्साहित हैं और अपने अतिथियों को नई और बेहतरीन सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं। यह लोगों के ग्रूमिंग और आराम के लिए एक आदर्श स्थान है।
इंदौर के शहरवासियों के लिए विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करना हमारा हमेशा से ही प्रयास रहा है, इसलिए हमने इस प्रकार के अग्रणी ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है। अद्वितीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, सभी 3 ब्रांड मेहमानों को विशेष और शानदार सेवाएं प्रदान करेंगे जो मेहमानों के लिए एक नया अनुभव होगा। इंदौर मैरियट होटल का यह नया वेंचर इस एग्ज़ोटिक जगह पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेवाओं के साथ पुरुषों और महिलाओं को शानदार ग्रूमिंग सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा।


