- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
फ़िल्म ’83 के निर्माताओं ने कहा अगर भारत आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 जीत जाती है तो 2019 वर्ल्ड कप पर बनाएंगे फिल्म
फ़िल्म ’83 का सह-निर्माण करने वाले मधु मंटेना ने एक नया खुलासा किया है जिसने निश्चित रूप से हमें और अधिक उत्साहित कर दिया है! इन दिनों फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है, ऐसे में निर्माता ने साझा किया है कि जिस तरह 1983 की जीत पर फिल्म बन रही है, उसी तरह अगर भारत इस साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतता है, तो एक और क्रिकेट फिल्म बनाई जाएगी जो 2019 की जीत को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शाएगी।
निर्माता ने साझा किया, “हम आइकोनिक 1983 की जीत पर फिल्म बना रहे हैं। ’83 के बाद, अगर भारत इस साल 2019 में विश्व कप जीतता है, तो हम इस जीत पर भी एक फिल्म बनाना चाहेंगे।”
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने आगे बताया, ‘फिल्म के लिए बातचीत शुरू हो चुकी है, जहां मधु फिल्म को बनाने के लिए सुपर एक्साइटेड है। उन्होंने इस नई परियोजना पर आगे भी बातचीत शुरू कर दी है।”
इस खबर ने निश्चित रूप से दर्शकों को दूसरी फ़िल्म के लिए बेहद उत्साहित कर दिया है जो ’83 के निर्माताओं द्वारा ही बनाई जाएगी। एक तरफ़ जब हम इन दिनों ’83 के शेड्यूल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं, तो वही इस घोषणा ने हमें ओर अधिक उत्साहित कर दिया है।
रणवीर सिंह फ़िल्म ’83 में कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे और यह प्रोजेक्ट अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ़, कलाकारों के साथ फ़िल्म की शूटिंग को जोर शोर से अंजाम दिया जा रहा है, वही यह घोषणा निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्साह दो गुना बढ़ा देगी जहां भारतीय दर्शकों के लिए क्रिकेट और मनोरंजन एक डाल पर बैठे दो पंछी की तरह है।
1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का पता लगाने के लिए, कबीर खान की आगामी निर्देशन में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म ’83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
देश की “सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म” के रूप में चिन्हित फ़िल्म ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।


