- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सुपर 30 के नए गीत ‘बसंती नो डांस’ में छात्रों के साथ जश्न मनाते हुए नज़र आ रहे है ऋतिक रोशन!
सुपर 30 से अब तक रोमांटिक और मज़ेदार गानों से मनोरंजन करने के बाद, ऋतिक रोशन ने होली के बैकग्राउंड पर फ़िल्माया गया नया गीत ‘बसंती नो डांस’ रिलीज कर दिया है। यह एक प्रेरक गीत है जो आपको सिखाता है कि कोई भी भाषा आपकी क्षमता तय नहीं कर सकती है।
इस गाने में भाषा की बाधाओं से निपटते हुए सभी छात्र एक नाटक परफॉर्म करते हुए नज़र आ रहे है। इतना ही नहीं, इस मौके पर सभी छात्र होली के उत्सव पर डांस करते हुए नज़र आ रहे है जिसमें उनके गुरु ऋतिक रोशन भी उनका साथ देते हैं!
ऋतिक रोशन ने फिल्म के इस महत्वपूर्ण गीत को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”अंग्रेजी का डर हटाओ। क्यूँकि ऐसे बहुत से दरवाजे हैं दुनिया में जो सिर्फ इसीलिए नहीं खुलते क्यूँकि लोग ‘May I come in’ नहीं कह पाते #Super30 #July12 #BasantiNoDance @super30film”
बसंती नो डांस आपको एक ट्विस्ट के साथ आइकोनिक डायलॉग की याद दिला देगा। ऋतिक रोशन जो अपने शानदार डांस के लिए जाने जाते हैं और देश के डांस आइकन के रूप में लोकप्रिय हैं, वह एक बार बार फिर एक नए अवतार में मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
सुपर 30 में वास्तविक जीवन के शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे अभिनेता को पूर्णता के साथ हावभाव अपने किरदार में ढालने के लिए सराहना मिल रही है। यहां तक कि, हर बारीकी को अपने किरदार में डालने के लिए आनंद कुमार ने भी ऋतिक की प्रशंसा की है।
ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है।
एच.आर.एक्स फिल्म्स के साथ मिलकर रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है सुपर 30, जो साजिद नाडियाडवाला फिल्म, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 12 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Here’s link – http://bit.ly/BasantiNoDance


