- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पुलिस का समाज के प्रति सम्मान का भाव हो: मुख्यमंत्री कमल नाथ
प्रदेश में नई तकनीक से बने पुलिस आवास गृह मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
इंदौर. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज प्रदेश में नवीन टेक्नॉलाजी से बने पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा बनाये जा रहे 944 क्वार्टर कुल 155.92 करोड़ की लागत से निर्मित किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने शनिवार को इनमें से 236 बहुमंजिला आवास गृहों का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर व समाज के हर एक वर्ग से पुलिस का संपर्क होता है। पुलिस का रूप समाज के प्रति भावनात्मक होना चाहिये। वहीं पुलिस को चाहिये की वह समाज के प्रति सम्मान का भाव रखें। ठीक ऐसे ही समाज को भी पुलिस के प्रति सम्मान देना चाहिए। समाज कभी भी पुलिस को भय और डर की नजर से नहीं देखे।
आज इंदौर में एक नई शुरूआत नये कदम के साथ हुई है। इस नई तकनीक से बने आवासगृहों में पुलिस कर्मचारियों को सुविधाजनक वातावरण भी मिल सकेगा। केवल इंदौर में नहीं अब पूरे प्रदेश में इस तरह की तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिये।
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सबमें नई आशाएं हैं। पुलिस कर्मचारी पहले बस्तियों में रहकर अपना दायित्व निभाते रहे हैं। अब वे सुविधाओं के साथ जुड़ गये हैं। हमने पूर्व में भी पुलिस कर्मियों को सुविधाएं देने का काम किया है। उन्हें सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मिलने से उनमें परिवार के प्रति सम्मान का भाव आया है।
टू बीएचके में रहेंगे पुलिस कर्मचारी
कार्यक्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री वी.के. सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में बहुमंजिला इमारत में बने क्वाटर्स की उपयोगिता और पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों और अपराधों पर नियंत्रण के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अत्याधुनिक संसाधनों और टेक्नॉलाजी के साथ कार्य कर रही है। अब पुलिस नई टेक्नॉलाजी का उपयोग भवन निर्माण में भी करने लगी है।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा शनिवार को लोकार्पित किये गये बहुमंजिला इमारत में पुलिस कर्मचारियों को आवंटित किये जायेंगे। 236 क्वाटर्स की बहुमंजिला इमारत में टू बीएचके क्वाटर्स बनाये गये हैं, जिसमें दो बेडरूम, हॉल, किचन, लेटबाथ और गेलरी भी शामिल है।
इस नवनिर्मित इमारत में शेयर वर्ल्ड टेक्नॉलाजी का उपयोग किया गया है, जो प्रदेश में अभी तक किसी भी शासकीय आवास गृहों में नहीं है, जिसमें अवंतिका गैस कनेक्शन, फॉयर फाइटिंग सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नर्मदा कनेक्शन, ट्यूबवेल, पॉवर सिस्टम और फोरस्टार की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।
चार मंत्री, दो विधायक, महापौर और सांसद रहे मौजूद
लोकार्पण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के चार केबिनेट मंत्री, दो विधायक, इंदौर महापौर और सांसद भी मौजूद रहे। इनमें गृह मंत्री श्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, इंदौर नगर निगम महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री संजय शुक्ला और देपालपुर विधायक श्री विशाल पटेल भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।


