- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रदेश की जनता को मिलेगा स्वास्थ्य का अधिकार: स्वास्थ्य मंत्री
इंदौर. रवीन्द्र नाट्यगृह में इंडिया टुडे माइंड रॉक यूथ समिट को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि युवा वर्ग इच्छा शक्ति के जरिए बड़े सपने साकार करें। हर व्यक्ति सपना देखता है और अपने सपने को पक्का इरादा और दूर दृष्टि के जरिए सकार करता है। युवा वर्ग को न केवल सपने देखने चाहिए, बल्कि उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक देना चाहिए।
उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश शासन शीघ्र ही प्रदेश में “स्वास्थ्य का अधिकार” जनता को देगा, जिसके तहत एक करोड़ 80 लाख जनता को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा और युवा कल्याण एवं खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ऑलम्पिक में खेलने वालों खिलाडियों को एक करोड़ रूपये पुरस्कार के रूप में देगी।
उन्होने कहा कि हर व्यक्ति डॉक्टर, इंजीनियर या प्रशासनिक बनना चाहता है लेकिन कोई भी नव युवक खिलाड़ी नहीं बनना चाहता। उन्होने कहा कि हर युवक अगर खिलाड़ी बन जाये तो समाज में डॉक्टर की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। लोग बहुत कम बीमार होगें।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री सचिन यादव ने कहा कि खेती-किसानी को आजकल आधुनिकीकरण की जरूरत है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवक भी कृषि के प्रति आकर्षित हो रहें है और नगदी फसल की खेती करके करोड़ों रूपये सालाना कमा रहे हैं। राज्य शासन कृषि का उद्योगीकरण करना चाहता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी कम होगी।
कार्यक्रम को सिरमोर क्षेत्र के विधायक श्री दिव्यराज सिंह और पंधाना क्षेत्र के विधायक श्री राम दांगोरे, वीआईटी युनिवर्सिटी की डायरेक्टर श्रीमती कादम्बरी विश्वनाथन् ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। कार्यक्रम में श्री जुबिन नौटियाल ने गिटार पर गीत-संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आज तक टीवी चैनल उद्घोषक के श्री सईद अंसारी ने किया।


