- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
फिल्म “छिछोरे” से निर्माताओं ने किया नया पोस्टर रिलीज
“छिछोरे” के जानदार ट्रेलर पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, निर्माताओं ने आज फिल्म का नवीनतम पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें सभी ‘छीछोरे’ एक साथ एक ही फ्रेम में नज़र आ रहे है।
फ़िल्म के इस नवीनतम पोस्टर में “छीछोरे” के सभी कलाकारों को युवा और अधेड़ उम्र लुक में ज़िन्दगी के दो पड़ाव साझा करते हुए एक फ्रेम में दिखाया गया है जो बेहद रोमांचक नज़र आ रहा है।
छिछोरे के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से यह नया पोस्टर साझा कर लिखा है: “आपकी life में थोड़ी Chhichhorapanti लाने आ रहे है हमारे #Chhichhore 6th September को ! “
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें दोस्ती के रिश्ते में नज़र आने वाले सभी तरह के इमोशन हैं: प्यार, गुस्सा, ह्यूमर, दुःख और छिछोरे के निर्माताओं ने दोस्ती के इस रिश्ते को पूर्णता और मजाकिया ढंग से निभाने में एक सराहनीय काम किया है। यहाँ तक कि फ़िल्म के मज़ेदार डायलॉग को भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनेश नील जैसे कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी।
जुड़वा 2 और बागी 2 जैसी हिट फिल्में देने के बाद, छिछोरे के साथ साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज एक बार फिर एक साथ वापसी कर रहे है।
यह बहुप्रतीक्षित फ़िल्म नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडूक्शन हाउस के तले बनाई जा रही है। छिछोरे का निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया गया है जो साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फ़िल्म 6 सितंबर 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।


