- Hit Machine Himesh Reshammiya Wishes Wife Sonia Kapoor on Her Birthday with a Warm Glimpse of Her Beautiful Performance of 'Main Jahaan Rahoon' from the Unprecedented Cap Mania Tour
- LPU Athletes Leads 62% of India’s Gold Medal Haul at Asian Games 2026 in Aichi-Nagoya, Japan
- Prem Keetanu’s ensemble takes over Bigg Boss 20 as Veer Pahariya, Aafiya Sayed and Nikhil Vijay bring their camaraderie to the Weekend Ka Vaar
- स्वानंद किरकिरे भी जुड़े विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ से; अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने की खबर
- वीर पहाड़िया ने बिग बॉस में तीन शब्दों में बताया ‘प्रेम कीटाणु’ का मतलब: ‘प्यार में कटना’
जबलपुर रॉयल लॉयंस और भोपाल लेपर्ड्स के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला बारिश के कारण रद्द
जेआरएल ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से जीता दर्शकों का दिल, 16 ओवर में झटके छह विकेट
ग्वालियर, 13 जून 2025: जबलपुर रॉयल लॉयंस और भोपाल लेपर्ड्स के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के ही समाप्त हो गया। मैच की शुरुआत में ग्वालियर में मौसम गर्म और उमस भरा था और बारिश के कोई संकेत नहीं थे। दोनों टीमें टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थीं और इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत करना चाहती थीं। जबलपुर के कप्तान सारांश जैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और टीम को पहली सफलता पहली पारी के चौथे ओवर में मिल गई।
पहला विकट गिरने के बाद भोपाल लेपर्ड्स ने पावरप्ले का अधिकतम उपयोग करते हुए रन रेट बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन पारी के छठे ओवर में टीम को दो और झटके लगे। यह दोनों विकेट जबलपुर रॉयल लॉयंस के बाएं हाथ के स्पिनर रितेश शाक्य ने अपने नाम किए, जो टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ भी साबित हुए। शाक्य ने कुल 3 विकेट झटके, जिनमें भोपाल टीम के संभावित गेम चेंजर अनिकेत वर्मा का विकेट भी शामिल था। वहीं कप्तान सारांश जैन ने पारी की शुरुआत करने वाले बल्लेबाज़ यश दुबे का बड़ा विकेट अपने नाम किया, जिन्होंने 28 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। जबकि राहुल बाथम और पंकज पटेल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।
बारिश के खलल डालने से पहले भोपाल की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। हालांकि मुकाबला बिना नतीजे के ही समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, लेकिन जबलपुर की टीम ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। जबलपुर की अनुशासित गेंदबाज़ी और तीखी फील्डिंग ने खेल रुकने से पहले दर्शकों को खूब उत्साहित किया।
जबलपुर रॉयल लॉयंस अपना अगला मुकाबला शनिवार 14 जून को इंदौर पिंक पैंथर्स के खिलाफ खेलेंगे, जो कि इस सीज़न का अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे। यह मुकाबला भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि इंदौर की टीम में वेंकटेश अय्यर जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं, और उनका सामना एक चैंपियन टीम जबलपुर से होगा।


