- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आरएसवीपी की वंदना कटारिया द्वारा निर्देशित और शोभिता धुलिपाला अभिनीत डिजिटल फ़िल्म “सितारा” की शूटिंग जल्द फिर से होगी शुरू!
आरएसवीपी हमेशा डिजिटल प्लेटफार्म के लिए दमदार कंटेंट का निर्माण करने में सबसे आगे रहे हैं जिसमें लव पर स्क्यूएर फुट, लस्ट स्टोरीज़ और रात अकेली जैसी फिल्में शामिल हैं। “ए थर्सडे” के बाद, आरएसवीपी की अगली स्ट्रेट-टू-डिजिटल फिल्म “सितारा” नवंबर में शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुंबई में एक संक्षिप्त शेड्यूल पूरा करने के बाद, कोरोनो वायरस महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग को मार्च में रोक दिया गया था।
आरएसवीपी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”
मुख्य भूमिका में शोभिता धुलिपाला और राजीव सिद्धार्थ अभिनीत ‘सीतारा’ एक स्वतंत्र, सामंतवादी, युवा इंटीरियर डिजाइनर और एक युवा आकांक्षी शेफ की प्रेम कहानी है, जो अपने रिश्ते की खामियों को भांप लेते हैं और इससे छुटकारा पा कर, इसे सफ़ल बनाने की राह में काम करते हैं। यह एक अतरंगी परिवार के बारे में एक बेहद संबंधित कहानी है जिसे हास्य के साथ बयान किया गया है।
फिल्म को वंदना कटारिया द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जिन्होंने कई फ़ीचर्स पर एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया है। “सितारा एक ऐसी कहानी है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह ऐसा कुछ है जो सभी आधुनिक परिवार अनुभव करते हैं लेकिन इसका सामना करने के लिए अनिच्छुक हैं।
रोनी जैसे निर्माता के साथ ऐसी कहानियों को बयां करना एकदम उपयुक्त है। महामारी ने हमारे कार्यक्रम को बाधित किया है लेकिन नए सामान्य को देखते हुए, मैं सेट पर वापसी करने और इस कहानी को जीवित करने के लिए उत्साहित हूं।”
फ़िल्म का स्क्रीनप्ले सोनिया बहल और वंदना कटारिया द्वारा सह-लिखित है। फ़िल्म के लिए डायलॉग हुसैन दलाल और अब्बास दलाल द्वारा लिखे गए हैं और यह प्रॉजेक्ट आरएसवीपी की सोनिया कंवर द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जो इस फिल्म में एसोसिएट निर्माता हैं।
रॉनी स्क्रूवाला कहते हैं,”सितारा प्यार, प्रशंसा, स्वीकृति, क्षमा और छुटकारा पाने की कहानी है। आरएसवीपी के लिए इस डिजिटल फिल्म को निर्देशित करने के लिए वंदना से बेहतर कोई महिला नहीं हो सकती है। अगले साल की शुरुआत में इस अतरंगी परिवार की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की उम्मीद है।”
“सितारा जैसी फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नएपन की ओर एक छोटा कदम है। मैं वास्तव में इसके साथ जुड़कर खुश हूं और अब जब हम नवंबर में शूट करने के लिए वापस आएंगे, तो हम एक टीम के रूप में मन, शरीर और स्पिरिट से अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगे।”,शोभिता धुलिपाला ने साझा किया।
https://mobile.twitter.com/RSVPMovies/status/1304322075834740736


