- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘केजीएफ चैप्टर 2’ का टीज़र दो दिनों में होगा सभी के सामने, ‘अधीरा’ बनने के लिए संजय दत्त को लगता था 1.5 घंटे का वक़्त!
फ़िल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ को 2018 में रिलीज़ किया गया था जो बेहद सफल साबित हुई थी और तभी से प्रशंसकों की नज़रे फ़िल्म के दूसरे भाग पर टिकी है। यश और संजय दत्त की प्रमुख भूमिका के साथ, फिल्म की घोषणा 2020 में की गयी थी और तभी से उत्साह अपने चरम पर है। और अब, हम ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के रिलीज होने वाले साल में एंटर कर चुके है जिसने सभी को अधिक जिज्ञासु कर दिया है।
बहुप्रतीक्षित और प्रत्याशित केजीएफ चैप्टर 2 का टीज़र 8 जनवरी को सुबह 10:18 बजे लाइव होगा, यह यश के जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों के लिए एक उपहार है। टीज़र रिलीज़ के लिए सुपरस्टार के जन्मदिन से बेहतर दिन और क्या हो सकता है!
संजय दत्त द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गयी नई झलक ने फिल्म के प्रति अधिक उत्साहित कर दिया है, आइए देखें-
संजय दत्त ने साझा किया, “अधीरा मेरे द्वारा निभाया गया अब तक का सबसे क्रेजी किरदार है, यह वाइकिंग्स से प्रेरित निडर, शक्तिशाली और निर्मम है। अधीरा बनने के लिए बहुत सारी शारीरिक तैयारी की आवश्यकता थी, लुक अपनाने के लिए मेक-अप में लगभग 1.5 घंटे का वक़्त लगता था और साथ ही किरदार में ढलने के लिए मानसिक तौर पर भी बहुत सी तैयारी करनी पड़ती थी। इन विशेषताओं के संदर्भ में किरदार को मुझसे बहुत अधिक आवश्यकता थी। “
फिल्म एक्शन से भरपूर है और इस बारे में संजय दत्त कहते हैं, “फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 का सीक्वल है, इसलिए आप वह सब और उससे अधिक की उम्मीद कर सकते हैं। फ़िल्म में यश और मेरा फेस-ऑफ है, जो निश्चित रूप से बहुत मजेदार था। बहुत सारे प्रॉप्स का इस्तेमाल किया गया है और सीक्वेंस को खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया गया है। फिल्म में एक्शन भरपूर मात्रा में है, इसके अलावा मैं चाहता हूं कि बिना ज्यादा कुछ कहे ऑडियंस फिल्म में एक्शन का मजा ले।”
फ़िल्म से यह नया स्टिल शक्ति, साहस और धैर्य का एक अच्छा और भारी संयोजन लग रहा है जहाँ अंगूठी पर चांदी के शेर के साथ हाथ में एक तलवार के साथ, ऐसा लग रहा है जैसे वह जंग के मैदान में उतरने के लिए तैयार है।
‘केजीएफ 2’ का निर्माण विजय किरगंदूर द्वारा किया गया है और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, हम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पहला दृश्य, ‘केजीएफ चैप्टर 2 का टीज़र’ 8 जनवरी, 2021 की सुबह 10:18 बजे हम्बेल फिल्म्स हैंडल पर रिलीज़ किया जाएगा।


