- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
टाइगर श्रॉफ ने अपना दूसरा सिंगल ‘कैसनोवा’ का फर्स्ट लुक किया रिलीज़!
अपने पहले सिंगल, ‘अनबिलिवेबल’ की भारी सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ अपने दूसरे सिंगल ‘कैसनोवा’ के साथ फिर लौट आये हैं। टाइगर ने गाने का पहला लुक अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। वही, इससे पहले रिलीज़ किया गया गाना ‘अनबिलिवेबल’ एक चार्टबस्टर हिट साबित हुआ था जिसे बिलबोर्ड ग्लोबल चार्ट में भी चित्रित किया गया था।
‘कैसनोवा’ से जुड़ी अपनी उत्सुकता साझा करते हुए, टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर पहला लुक साझा किया है और लिखते है,”Excited to share the first look of my second single that I’ve sung and it’s your love and support that has given me the courage to do this again. Hope you guys like what’s coming 🎤🎼🕺🏼❤️
Casanova
@punitdmalhotra @iamavitesh @myqyuki @santha_dop @paresshss @akanksharmaa @TrakFormaz @shakworld @shariquealy @bgbngmusic @gauravxwadhwa”
https://www.instagram.com/reel/CJsSFyXHNqD/?igshid=n3vjjcknzqqx
अपने एब्स और मंत्रमुग्ध कर देने वाली मुस्कान के साथ, टाइगर ने अनबिलिवेबल की तरह यहाँ भी सभी का दिल जीत लिया है। निश्चित रूप से, ‘कैसनोवा’ भी अनबिलिवेबल की तरह सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, ‘कैसनोवा’ अवितेश द्वारा कंपोज़ किया गया है और क्युकी व टाइगर द्वारा निर्मित है। गाने के संगीत निर्माता ट्रैकफोरमज़ हैं, जिसके डीओपी संथा है।
इसके अलावा, टाइगर जल्द साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ और जैकी भगनानी की ‘गणपत’ में दिखाई देंगे।


