- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सामंथा प्रभु की पहली हिंदी थिएट्रिकल रिलीज ‘यशोदा’ के टीजर से उठा पर्दा, गर्भवती महिला की है दिलचस्प कहानी
काफी प्रत्याशा और उत्साह के बाद, बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस सामंथा की पहली हिंदी थिएट्रिकल फिल्म के टीज़र से पर्दा उठा दिया गया है, जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला की परेशानियों पर रोशनी डाली गई है, जो इस एक्शन थ्रिलर में बहुत तरह की मुश्किकों से जूझ रही है, ऐसे में वह क्या करें और क्या ना करें उसमें उलझी है।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा से ‘ऊ अंतावा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता और पॉपुलर शो ‘द फैमिली मैन’ में शानदार परफॉरमेंस से मिली सराहना के साथ वह देश की सनसनी में बदल गई हैं, इतना ही नहीं सामंथा ने भारत की टॉप फीमेल एक्ट्रेस की पोजीशन को अपने नाम किया है।
सामंथा के बॉलीवुड डेब्यू को देखने के लिए देशभर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और दिलचस्पी है। जबकि एक्ट्रेस द्वारा बॉलीवुड में कदम रखना बाकी है, दरअसल, उनकी नेक्स्ट फिल्म यशोदा उनकी पहली हिंदी रिलीज है, क्योंकि फिल्म हिंदी के साथ ही पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
यशोदा के मेकर्स ने आज फिल्म के टीज़र से पर्दा उठाया है, जिसमें यशोदा की उलझी हुई लेकिन पेचीदा दुनिया की पहली झलक देखेने मिल रही है।
ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। टीजर में एक प्रेगनेंट लेडी को एक गायनोकोलॉजिस्ट क्लीनिक में दिखाया गया है, जो प्रेगनेंसी के डूज और डोन्ट की सभी चुनौतियों का सामना कर रही है, जहां उसका कोई पीछा करते दिखाई दे रहा है।
यशोदा का टीजर काफी प्रॉमिसिंग दिख रहा है, जिसने ज्यादा कुछ खुलासा न करते हुए दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है। इस फिल्म को शिवलेंका कृष्ण प्रसाद ने बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म में सामंथा के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन जैसे को-स्टार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म बहुमुखी प्रतिभा समंथा के एक और पहलू को उजागर करती हैं।
एक मजबूत तकनीकी क्रू द्वारा बैक्ड, यशोदा ने म्यूजिक के लिए मणि शर्मा, सिनेमैटोग्राफी के लिए एम सुकुमार और एडिटर के रूप में मार्तंड के वेंकटेश की एक टैलेंटेड टीम को शामिल किया है।
हरि और हरीश द्वारा निर्देशित, यशोदा श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है और इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है।


