- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बहुप्रतीक्षित शो ‘कहने को हमसफ़र है’ के तीसरे सीज़न का कल होगा डिजिटल प्रीमियर!
इसकी बढ़ती लोकप्रियता और मांग के बाद, बहुप्रतीक्षित फैमिली ड्रामा सीरीज़ ‘कहने को हमसफर है’ के निर्माता अब शो की तीसरी किस्त के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। इस घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है और हर कोई इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।
अभिजीत सावंत, प्रतिभा सिंह बघेल और ऐश्वर्या मजुमदार जैसे प्रख्यात गायकों द्वारा विशेष डिजिटल म्यूजिकल कॉन्सर्ट में शो के सबसे प्रतिष्ठित गीत ‘ओ मेरे हमसफ़र’ पर शानदार परफॉर्मेंस के जरिये हलचल पैदा करने के साथ, निर्माता दर्शकों का रुझान बनाये रखने और उनका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
इस विचारधारा को ध्यान में रखते हुए, वे अब नए सीज़न के लिए एक अनूठे और अनोखे डिजिटल प्रीमियर की मेजबानी की जाएगी, जो किसी भी वेब शो के लिए ऐसा पहला अवसर होगा।
नायक के बारे में बात करते हुए, रोनित रॉय यहाँ बोलबाला और चालाक ‘रोहित’ का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे, वही मोना सिंह अपने किरदार अनन्या और गुरदीप कोहली अपने किरदार पूनम के साथ हमें एक भावनात्मक सफ़र ले जाने के लिए तैयार है। पलक जैन, पूजा बनर्जी, और अपूर्वा अग्निहोत्री जैसे कलाकार भी शो में ड्रामा और ग्लैमर का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।
इस सीज़न के प्रीमियर के लिए कास्ट द्वारा एक अनोखा और कस्टम मेड वीडियो इनविटेशन तैयार किया गया है। इसे लॉकडाउन के कठिन समय के बीच बनाया गया है। यही वजह है कि एक अपरंपरागत डिजिटल प्रीमियर के साथ, सम्पूर्ण कास्ट और क्रू रिलीज़ के दिन के लिए बेहद रोमांचित महसूस कर रही है।
साल के सबसे प्रत्याशित शो की घोषणा के बाद, निर्माताओं ने करैक्टर परिचय वीडियो, ट्रेलर और एक अद्वितीय डिजिटल म्यूजिकल कॉन्सर्ट के साथ सभी को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। शो के पहले दो सीज़न बेहद सफल रहे थे और हमें यकीन है कि तीसरी किस्त शो को एक उच्च स्तर पर ले जाते हुए, दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ने में सफ़ल रहेगी।
शो की खासियत, इसके डायलॉग और किरदार परिस्थितियां हैं। दर्शक हमेशा शो के कुछ पहलू के साथ प्रतिध्वनित महसूस करते हैं और यही वजह है वे उनके साथ एक अटूट रिश्ता साझा करते हैं। ‘कहने को हमसफ़र है’ 6 जून को दोपहर 12 बजे से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।


