- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
असल ज़िंदगी में प्रणति राय प्रकाश बनी हीरोइन ,जानिए कैसे ?
देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण चल रहा लॉक डाउन अब समाप्ति की ओर है। भारत सरकार की तरफ से हुई घोषणा के अनुसार 8 तारीख से धीरे धीरे लॉकडाउन को खोलने की बात कही गई है।
2 महीनो से अधिक समय तक चले इस लॉकडाउन ने मानव के जीवन में कई बदलाव लाए है। वह अब और भी ज्यादा आत्मविश्वास से परिपूर्ण नज़र आने वाला है और वह अपने कई तरह के डर पर विजय प्राप्त कर चुका होगा। जिसकी झलक आने वाले समय में नज़र आने वाली है।
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज की तरह प्रणति राय प्रकाश मुंबई में अपने परिवार से दूर अकेली रहती है। अचानक हुए लॉक डाउन के कारण प्रणति घर नहीं जा पाई थी , वे मुंबई में रह रही है। क्योंकि लॉक डाउन ने सभी का बाहरी जीवन से संपर्क काट दिया था,इसलिए घर पर रहना बोरिंग और अकेलेपन का अहसास करा सकता है।
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश भी इस अकेलेपन से जूझ रही रही थी। लेकिन उन्होंने बताया कि खुद को अलग-अलग तरह के कार्यो में व्यस्त रखते हुए अब उन्होंने इस मानसिक स्थिति पर विजय प्राप्त कर ली है।
प्रणति राय प्रकाश ने कहा कि ” जब मैं तब शूट कर रही थी तब अचानक से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया और शूटिंग रद्द हो गई थी। मैं वास्तव में अपने आगामी प्रोजेक्ट पर काम करना चाह रही थी। क्योंकि मैं अकेली रहती हूं, इसलिए मैं कई तरह की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखती हूँ।
खाना पकाने से लेकर सफाई तक कर रही हूं, और इसके अलावा रचनात्मक चीज़ो में भी रूचि दिखा रही हूँ जैसे मैं एक संगीत वाद्ययंत्र सीख रहा हूं और एक गीत लिख रही हूं। इन चीजों ने मुझे अकेलेपन से निपटने में मदद की है।”
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म ‘लव आज कल 2’ का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है। इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है।
उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया था। अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं,जो पारंपरिक मूल्यों के साथ संपर्क में रहने के दौरान अपने सपनों को साकार करने के लिए एक महिला की कहानी बताती है।जिसे प्रसंशको का काफी प्यार मिल रहा है। इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी के साथ नज़र आएँगी।


