- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
फिर लौटी चेहरे पर रौनक, इंडेक्स हॉस्पिटल से 32 मरीजों काे किया डिस्चार्ज
इंदौर. इंडेक्स अस्पताल कोरोना की जंग को जीतने के लिये कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है। इंदौर में कोरोना मरीजों के सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है।इंडेक्स से दिन प्रति दिन मरीजों को स्वस्थ कर उनके घर सकुशल भेजा जा रहा है।
इस सिलसिले में आज इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल से 32 कोरोना मरीज को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया।इंडेक्स मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एस एम होलकर जी ने वहां के चिकित्सकों,अस्पताल प्रबंधन आदि के साथ स्वस्थ हुये मरीजों को भावभीनी विदाई दी।
स्वस्थ हुये मरीजों में एक नया उत्साह था। उनके चेहरे पर कोरोना को हराने से रौनक लौट आयी। वह जीने की नई उमंग के साथ अपने घरों की और रवाना हुये।डिस्चार्ज हुये मरीजों ने उन्हें उपलब्ध कराई गई चिकित्सकीय सेवाओं और अन्य सुविधाओं की सराहना की और इसके लिये उन्होंने शासन, प्रशासन तथा अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।जिसकी वजह से उन्हें आज नया जीवन मिल रहा है।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज भी इंडेक्स अस्पताल से 32 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौटे इनके साथ ही इंडेक्स अस्पताल से 500 से भी अधिक मरीज़ स्वस्थ हो चुके है। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है।
डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।


