- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर के दो अस्पतालों से 54 मरीजों को स्वस्थ कर किया डिस्चार्ज
कोरोना की जंग को जीतने की ओर इंदौर ने बढ़ाया एक और कदम
इंदौर. इंदौर में कोरोना महामारी से निपटने के लिये व्यापक इंतजाम चल रहे हैं। इसी के चलते कोरोना से पीड़ित मरीजों का सफल उपचार भी लगातार जारी है। कोरोना की जंग को जीतने के लिये इंदौर ने आज एक कदम और आगे बढ़ाया है। इंदौर में आज दो अस्पतालों से 54 मरीजों को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया है।
उक्त सभी डिस्चार्ज मरीज सकुशल अपने घर पहुँचे। इनमें से अरविंदो हॉस्पिटल से आज 22 तथा इण्डेक्स अस्पताल से 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना से स्वस्थ्य होने पर उक्त सभी मरीजों ने खुशी जाहिर की।
उन्होंने शासन-प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन तथा चिकित्सकों, नर्सों आदि स्टॉफ को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुये मरीजों में सभी मरीज इंदौर के हैं और इनमें अधिकांश मरीज पंचम की फैल, रूस्तम का बगीचा,शंकरगंज,नेहरु नगर, मालवा मिल,पाटनीपुरा आदि के हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से तीन जून को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार इंदौर में कुल 39 हजार 704 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से तीन हजार 633 मरीज पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 145 मरीजों की मृत्यु हुई। इंदौर में दो हजार 184 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। उक्त दिनांक तक एक हजार 304 मरीज उपचाररत थे।


