- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“नहीं होगा कोई शूट”: सेट छोड़कर चले गए मशहूर अभिनेता रवि किशन
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रवि किशन ने चलती हुई शूटिंग को गुस्से में आकर अचानक रोक दिया और इसके बाद वे फिल्म सेट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह जो कुछ भी हुआ, उससे न सिर्फ क्रू, बल्कि फैंस भी हैरान हैं। अपने हल्के-फुल्के हास्य के लिए अनूठी पहचान रखने वाले रवि के इस दुर्लभ अंदाज़ को देखने के बाद इंटरनेट पर जैसे सनसनी ही मच गई है और नेटिज़न्स इस बात पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं कि संभवतः उनके आक्रोश का कारण क्या हो सकता है।
लेकिन इस घटना के बारे में असली वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कोई न कोई ऐसी बात रही होगी, जिस पर वे असहमत रहे होंगे, हो सकता है यही वजह हो, जिसके कारण रवि किशन को चलती शूटिंग को रोकना पड़ा। वहीं सेट से जुड़े करीबी सूत्रों ने शूटिंग के दौरान हुई गरमागरम बहस का संकेत दिया है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा और किरदारों के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले अभिनेता रवि किशन ने हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीता है। उनकी पहचान सिर्फ बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय अभिनय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनका स्पष्ट और मिलनसार व्यवहार भी उनकी पहचान रुपी ढाल हैं, जिसकी परीक्षा हाल ही में शूटिंग के दौरान हुई इस घटना से हुई है।
हमारे कुछ सूत्र जो इस पूरी घटना पर नज़र रखे हुए हैं, अब तक उनके हाथ भी सटीक खबर नहीं लगी है कि हकीकत में आखिर हुआ क्या है, इसकी जानकारी लगते ही वे इसकी पक्की खबर के बारे में जानकारी देंगे। तब तक बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि हम जल्द ही इस रहस्य को उजागर करेंगे कि रवि किशन सेट से बाहर क्यों चले गए और क्या वजह थी, जो उन्होंने शूटिंग रोक दी।


