- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इस दिसंबर, हाज़िर है एक मैजिकल फैमिली एंटरटेनर, जहां होगा अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘थैंक गॉड’ का प्रीमियर, एंड पिक्चर्स पर
फिल्म थैंक गॉड हर उम्र के दर्शकों के लिए एक हल्की-फुल्की कॉमेडी का पिटारा खोलती है, उन्हें अनजाने मोड़ पर ले जाती है और एक खुशनुमा एहसास कराती है। इस फिल्म में ऐसे पल हैं जो आपके मन में गुदगुदी जगा देते हैं, और एक अलौकिक संसार में इस ऐलान के साथ आपका बही खाता खुलता है – पाप और पुण्य की खुलेगी किताब, जब गॉड करेंगे कर्मों का हिसाब। यह फिल्म दर्शकों को एक दिव्य लेकिन मजेदार सफर पर ले जाती है, जहां वे अपने कर्मों के फल के बारे में सोचेंगे और ये जानेंगे कि अच्छे कर्मों और नेकदिली का फल कितना मीठा हो सकता है।
यह फिल्म एक फुल-ऑन एंटरटेनर है जो पूरे परिवार को खुशियां बांटने और मिलजुलकर साथ रहने की प्रेरणा देती है।
इस फिल्म की कहानी में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच एक बड़ा दिलचस्प रिश्ता दिखाया गया है, जो दर्शकों को अपने-से लगने वाले पारिवारिक रिश्तों का एहसास कराता है। किसी भी आम गुरु -शिष्य के रिश्तों से अलग उनके रिश्ते में हास्य है, अनजाने मोड़ हैं और एक मजबूत दोस्ती है। इस फिल्म का सार उन्हीं के रिश्तों पर टिका है, जहां वे बड़ी चतुराई के साथ हास्यप्रद स्थितियों से गुजरते हुए दर्शकों से जुड़ जाते हैं।
‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन एक दिव्य और सनकी देवता के अभूतपूर्व अवतार में नजर आए, जिन्होंने फिल्म में अपना खास अंदाज़ पेश किया है। दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कॉमेडी की दुनिया में एक शानदार कदम रखा है और अपना ऐसा पहलू उजागर किया है जो नया और हास्यप्रद होने के साथ-साथ पूरी तरह मनोरंजक भी है।
फिल्म थैंक गॉड के निर्देशक इंद्र कुमार ने इसे एक फिल्मी मास्टरपीस बनाने में अपनी खास कुशलता अपनाई है। अपनी अनोखी निर्देशन शैली के लिए मशहूर इंद्र कुमार ने बड़े चुस्त अंदाज में हास्य और जज्बात का मेल किया है। फिल्म में कलाकारों ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी, जहां हर एक्टर ने अपने कैरेक्टर में जान फूंक दी। एक ताजातरीन और अनोखी कहानी के साथ थैंक गॉड आम फिल्मों की दुनिया में बेहद खास पहचान बनाती है।
फिल्म थैंक गॉड में ‘मानिके’ गाने पर नोरा फतेही की शानदार परफॉर्मेंस ने भी दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी। उनके कमाल के डांस मूव्स और मनमोहक अंदाज़ ने इस गाने की धुन में जबर्दस्त हरकत जगा दी और दर्शकों को एक जोरदार पेशकश दी। इस गाने को पॉपुलर यूथ सिंगर योहानी और जुबिन नौटियाल ने गाया है और अब तक इसे 219 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं, जिससे इसकी शानदार लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
तो आप भी एंड पिक्चर्स पर 8 दिसंबर को रात 8 बजे फैमिली एंटरटेनर थैंक गॉड देखने के लिए तैयार हो जाइए, जहां हंसी की पूरी गारंटी है


