- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जोगीरा सारा रा की ये तस्वीरें अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती के चौंकाने वाले परिवर्तन का खुलासा करती हैं!
अभिनेताओं को अपने किरदारों में फिट होने के लिए और अपने द्वारा निभाई जाने वाली भूमिकाओं में प्रामाणिकता लाने के लिए कई बदलावों से गुजरना पड़ता है। कुछ भूमिकाएँ मानसिक बदलाव माँगती हैं जबकि अन्य भूमिकाएँ अधिक चुनौतीपूर्ण शारीरिक परिवर्तन की माँग करती हैं। मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म जोगीरा सारा रा का लेटेस्ट लुक चौंकाने वाला है! अभिनेता को 10 किलो वजन बढ़ाना था और इससे वह अपने सामान्य लुक से बिल्कुल अलग दिखने लगे! लेकिन फिर भी, ‘हॉन्टेड’ फ़ेम अभिनेता ने अपना हिस्सा पूरी तरह से और आसानी से निभाया।
इससे भी ज्यादा अविश्वसनीय बात यह है कि जिस तरह से अभिनेता शूटिंग खत्म होने के बाद अपनी मूल रूप में वापस या गया और अब वह पहले की तरह ही सुंदर दिखते है! यह दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत निश्चित रूप से सराहनीय है और आजकल अभिनेताओं में शायद ही यह देखने को मिलता है। लोग मिमोह द्वारा किए गए इस अविश्वसनीय परिवर्तन पर शायद ही विश्वास कर रहे हैं और अब हम अभिनेता को और देखने के लिए पूरी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते।
वह अपनी प्री-शूट तैयारियों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, “जोगीरा सारा रा वास्तव में मेरे दिल के करीब है क्योंकि मैंने फिल्म में मेरे किरदार के लिए काफी मेहनत की है। मैं काफी उत्साहित हूं की सब इस फिल्म में मेरी भूमिका को देखेंगे क्योंकि इस फिल्म के लिए मुझे खुद को शारीरिक रूप से बदलना पड़ा। इस फिल्म में लोग मुझे पूरी तरह से नए और अनोखे अवतार में देखेंगे, जिसके लिए मुझे अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी काम करना पड़ा। मैंने पहले जो भी भूमिकाएं निभाई है इससे यह भूमिका काफी अलग है और इस बात ने मुजे और अधिक रोमांचित कर दिया है।”


