- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘डेयरिंग पार्टनर्स’ में अपनी भूमिका के बारे में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने यह कहा!
पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जिसमें वह डायना पेंटी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं। ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ दो बेस्ट फ्रेंड्स की कहानी है, जो एक अल्कोहल स्टार्ट-अप पार्टनर्स के रूप में एक डेरिंग जर्नी शुरू करते हैं। यह सीरीज़ मेल डोमिनटेड इंडस्ट्री के अंदर चुनौतीपूर्ण मानदंडों, नियमों को बदलने और अपने भाग्य को गढ़ने की उनकी यात्रा को उजागर करती है।
एक्ट्रेस ने कहा “डेरिंग पार्टनर्स बहुत खूबसूरती से लिखी गई है। यह कैरेक्टर प्ले करना बहुत ही डिलीशियस है।” उन्होंने साझा किया और कहा कि यह शो सत्ता में दो मजबूत और सशक्त महिलाओं के बारे में है, “जिन्हें देखना मजेदार होगा।” अभिनेत्री, जिन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं, ने “एनपोलोजेटिक” महिलाओं और उनकी यात्रा को प्रदर्शित करने वाले कॉन्टेंट को सपोर्ट करने के लिए करण जौहर को भी धन्यवाद दिया। अर्चित कुमार और निशांत नाइक द्वारा निर्देशित ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ में जावेद जाफ़री भी हैं। फिल्म को नंदिनी गुप्ता, मिथुन गंगोपाध्याय और अर्श वोरा ने लिखा है।
‘डेयरिंग पार्टनर्स’ के अलावा, तमन्ना इस साल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के पास तेलुगु में ‘ओडेला 2’, हिंदी में ‘वेदा’ और तमिल में ‘अरनमनई 4’ शामिल है।


