- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
इस रविवार C21 मॉल एक शानदार BGMI एरिना में बदल जाएगा, क्योंकि क्राफ्टन इंडिया का हॉट ड्रॉप इवेंट इंदौर आ रहा है।
यह फ्री, दिनभर चलने वाला शानदार इवेंट इस रविवार, 23 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक C21 मॉल में लाइव होगा। यहाँ आपको मिलेंगे 6 लाइव ज़ोन, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स से मिलने का मौका और हर विज़िटर के लिए एक्सक्लूसिव BGMI मर्चेंडाइजगुवाहाटी और वडोदरा के बाद, हॉट ड्रॉप टूर के सफर में इंदौर तीसरा शहर है
इंदौर, 21 अगस्त, 2026: इंदौर के गेमर्स के लिए इस रविवार के लिए एक शानदार प्लान है। क्राफ्टन इंडिया का रियल-वर्ल्ड बैटलग्राउंड्स अनुभव—BGMI हॉट ड्रॉप 23 अगस्त, 2026 को सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक C21 मॉल में आ रहा है। इसमें एंट्री बिल्कुल फ्री है और यह सभी के लिए खुला है। इवेंट में सीधे वॉक-इन (बिना रजिस्ट्रेशन) किया जा सकता है, और विज़िटर्स चाहें तो इवेंट पोस्टर्स पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके पहले से रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
पूरे एक दिन के लिए, यह मॉल एक लाइव BGMI एरिना में बदल जाएगा। विजिटर छह अलग-अलग ज़ोन में भाग ले सकते हैं जैसे कि वेपन साउंड मैच, किट असेंबली चैलेंज, सर्वाइवर्स एरिना, रेड डॉट टारगेट, फोटो वॉल और कॉसप्ले ज़ोन। हर ज़ोन खिलाड़ियों के अलग-अलग हुनर की परीक्षा लेगा—जैसे साउंड पहचानना, तुरंत फैसले लेना, सटीक निशाना लगाना और BGMI की जानकारी। प्रशंसकों से मिलने के लिए पूरे दिन कई लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स मौजूद रहेंगे, और BGMI किरदारों के रूप में तैयार कॉसप्लेयर्स फोटोग्राफ के लिए वेन्यू पर घूमते हुए दिखाई देंगे।
यहाँ आने वाले हर विज़िटर को एक पर्सनलाइज्ड BGMI लैनयार्ड, पोस्टर्स, स्टिकर पैक्स, पानी की बोतलें और थंब ग्रिप्स मिलेंगे। जो खिलाड़ी इन ऑन-ग्राउंड चुनौतियों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उन्हें् लिमिटेड-एडिशन BGMI मर्चेंडाइज जीतने का मौका मिलेगा, जो कहीं और नहीं बिकती है। ये रिवॉर्ड्स सीमित संख्या में हैं और स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध होंगे।
क्राफ्टन इंडिया के मार्केटिंग और BGMI प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर, श्रींजॉय दास ने कहा: “हॉट ड्रॉप वह जगह है जहाँ BGMI सिर्फ खेला जाने वाला गेम नहीं रहता, बल्कि एक ऐसा माहौल बन जाता है जहाँ लोग खुद शामिल होने पहुँचते हैं। गुवाहाटी और वडोदरा ने हमें दिखाया कि जब पूरी कम्युनिटी एक साथ आती है, तो माहौल का मज़ा कई गुना बढ़ जाता है। हमें पूरा भरोसा है कि अब इंदौर के गेमिंग फैंस के लिए एक धमाकेदार दिन की बारी है। 23 अगस्त को C21 मॉल पूरी तरह गेमर्स के नाम रहेगा। अपनी पूरी स्क्वाड को साथ लाएँ, अलग-अलग ज़ोन में हिस्सा लें और शानदार इनाम जीतें।”
इवेंट में आने विजिटर अपना फोन फुल चार्ज करके लाएं और साथ ही अपने BGMI इन-गेम स्टैट्स भी तैयार रखें, क्योंकि इसी से आपका पर्सनलाइज्ड लैनयार्ड बनेगा। अपनी पूरी स्क्वाड को साथ लेकर आएं, क्योंकि यहाँ कई एक्टिविटीज़ खास तौर पर टीमों के लिए ही डिज़ाइन की गई हैं।
हॉट ड्रॉप, क्राफ्टन इंडिया के उस मिशन का अब तक का सबसे बड़ा और साहसिक अध्याय है, जिसका उद्देश्य BGMI को केवल गेमप्ले तक सीमित न रखकर उन शहरों, कम्युनिटीज़ और सांस्कृतिक स्थानों तक ले जाना है जहाँ इसके 260 मिलियन खिलाड़ी रहते और खेलते हैं। अपने मूल रूप में, यह इवेंट उस गेमिंग कल्चर और कम्युनिटी का जश्न मनाता है जिसने BGMI को एक देशव्यापी घटना बना दिया है। यह इवेंट मनोरंजन, इमर्सिव गतिविधियों और वास्तविक दुनिया के अनुभवों के माध्यम से खिलाड़ियों को एक साथ लाता है।
इवेंट विवरण
• तारीख: 23 अगस्त, 2026
• समय: सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
• स्थान: C21 मॉल, इंदौर
• एंट्री: फ्री और सभी के लिए खुली है; सीधे वॉक-इन (बिना रजिस्ट्रेशन के) स्वागत है (क्यूआर कोड के ज़रिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी उपलब्ध है)
मुख्य नियम एवं शर्तें
• एंट्री फ्री है और यह सभी के लिए खुली है
• 13 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागियों के साथ उनके माता-पिता या अभिभावक का होना अनिवार्य है
• फेयर प्ले और दूसरों के साथ अच्छाे व्यतवहार करना अनिवार्य है
• गतिविधियों में भाग लेने का मतलब इनाम या पुरस्कार मिलने की गारंटी नहीं है
• इवेंट के दौरान ली गई तस्वीरों और वीडियो का उपयोग प्रमोशन के उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
• आयोजकों को बिना किसी पूर्व सूचना के गतिविधियों, शेड्यूल या इवेंट के तत्वों में बदलाव करने का अधिकार है
• नवीनतम जानकारी के लिए, इंस्टाग्राम पर @battlegroundsmobilein_official और @krafton.india को फॉलो करें


