- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
डांसिंग स्टार पुष्कर जोग अपने सिग्नेचर स्वैग, संक्रामक एनर्जी और कुछ धमाकेदार डांस मूव्स के साथ अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ में वापस आ गए हैं। गूसबम्प्स एंटरटेनमेंट और पुष्कर जोग कंपनी द्वारा प्रस्तुत यह पेप्पी नया ट्रैक म्यूजिक, ग्लैमर, डांस और पुष्कर जोग व तानिया चटर्जी के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री को एक साथ लेकर आता है।
अपनी सहज स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जेटिक परफॉर्मेंसेज़ के लिए जाने जाने वाले पुष्कर इस गाने में एक फन और स्टाइलिश अवतार में नजर आते हैं, वहीं तानिया वीडियो में ग्लैमर और चार्म का तड़का लगाती हैं। दोनों की प्लेफुल केमिस्ट्री और एनर्जी से भरपूर डांस सीक्वेंसेज़ ‘हाय रे हाय’ को एक कम्प्लीट एंटरटेनर बनाते हैं।
इस ट्रैक को नकाश अज़ीज़ और अबोली गिरहे ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसका म्यूजिक सलिल अमृते ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि इस गाने के लिरिक्स खुद पुष्कर जोग ने लिखे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट एक्टर के लिए और भी पर्सनल बन गया है। म्यूजिक वीडियो को अभिजीत दानी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके डांस मूव्स को दिनेश शिरसाठ ने कोरियोग्राफ किया है।
गाने के बारे में बात करते हुए पुष्कर जोग ने कहा, “हाय रे हाय एक ऐसा गाना है, जिसे मैंने शुरुआत से ही दिल से एंजॉय किया है। इसका वाइब बेहद फन है और इसमें ऐसी एनर्जी है, जो आपको तुरंत थिरकने पर मजबूर कर देती है। इसके लिरिक्स लिखने से यह प्रोजेक्ट मेरे लिए और भी खास बन गया। तानिया और मैंने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की और मुझे लगता है कि वही कम्फर्ट और फन वीडियो में भी नजर आता है। उम्मीद है कि लोग इस गाने को एंजॉय करेंगे और इसे ढेर सारा प्यार देंगे।”
तानिया चटर्जी ने कहा, “जैसे ही मैंने ‘हाय रे हाय’ सुना, मुझे इसकी एनर्जी से प्यार हो गया। यह फन, ग्लैमरस और लाइफ से भरपूर है। पुष्कर के साथ शूटिंग करना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा, क्योंकि वह हर फ्रेम में जबरदस्त एनर्जी लेकर आते हैं। हमने शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और उम्मीद है कि दर्शक गाने में हमारी केमिस्ट्री और डांस को खूब एंजॉय करेंगे।”
अपने कैची बीट्स, लाइवली वोकल्स, स्टाइलिश विजुअल्स और हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंसेज़ के साथ ‘हाय रे हाय’ म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में एक्स्ट्रा ग्रूव जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
गूसबम्प्स एंटरटेनमेंट और पुष्कर जोग कंपनी द्वारा प्रस्तुत यह म्यूजिक वीडियो अब पुष्कर जोग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के साथ-साथ लीडिंग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।
https://youtu.be/HWhVkTDDxUg?si=ot0nZNo54DvNSZag


