- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
एरोबिक्स क्लब मेघदूत ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और शिक्षक दिवस मनाया
क्लब के कोऑर्डिनेटर महेश रसाळ ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन के चालीस साल एक शिक्षक के रूप में भारत के भविष्य को बेहतर बनाने में लगाए। शिक्षक के रूप में उनके योगदान और बहुमूल्य कार्यों को याद करने के लिए हर वर्ष उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारी संस्कृति में गुरु का दर्जा माता-पिता के समान ही होता है। एक तरफ जहां माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं तो शिक्षक उनके जीवन को आकार देते हैं।
शिक्षक उन्हें ही बनना चाहिए जिनका दिमाग देश में सर्वश्रेष्ठ और प्रखर हो। वो कहते थे कि शिक्षक वह नहीं जो विद्यार्थी के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह होता है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे।
इस अवसर पर एरोबिक्स क्लब मेघदूत के कोच जितेंद्र मेश्राम जी का सम्मान क्लब के राजिंदर सिंह भाटिया ओर आशा कोस्टा ने किया। दिनेश राय, स्वाति राय, अंजली राय, योगेश ओर निशा राय ने पुष्प गुच्छ देकर कोच का मान बढ़ाया।
स्वाति राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे अपने फिटनेस का श्रेय मेश्राम जी को देती है क्योंकि उनकी वजह से वे अपना वजन 10 किलो तक कम करने में कामयाब हुई है।
क्लब के कोच जितेंद मेश्राम ने कहा कि वे इतनी मेहनत इसलिय करते है ताकि सुबह क्लब आकर वर्कआउट करने वाला प्रत्येक व्यक्ति फिट रहे। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञान किसी भी रूप में मिले हमे प्राप्त कर लेना चाहिये. जिससे जिस क्षेत्र में हमे ज्ञान प्राप्त होता है उस क्षेत्र का वह हमारा गुरु होता है उदाहरण के तौर पर यदि हम किसी से कार चलाना सीखते है तो वह हमारा ड्राइविंग सिखाने का गुरु है।
एक बहुत ही सादे ओर सरल समारोह के रूप में शिक्षक दिवस मनाया गया। क्लब हमेशा समाज के सभी वर्गों को अपने जीवन मूल्यों, संस्कृति की याद दिलाते रहता है और समाज की सभी वर्ग को एरोबिक्स थेरेपी के माध्यम से फिट रखकर उन्हें स्वस्थ रखने का प्रयास करता रहता है।
अंत मे महेश रसाळ कोऑर्डिनेटर ने आभार माना और सभी का शुक्रिया अदा किया वही कोच जितेंद मेश्राम ने सभी को शुभकामनाएं दी।


