- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
शीर्ष वरीयता सिद्धार्थ को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना
इंदौर ओपन 15 हजार डॉलर इनामी आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर टूर्नामेंट
इंदौर। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के सिद्धार्थ रावत, पांचवीं वरीयता प्राप्त अभिनव संजीव, देव जाविया ने मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित 15 हजार डॉलर इनामी आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जीत से आगाज किया। लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त और नेशनल चैंपियन निक्की पोंचा को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। म.प्र. के वाइल्ड कार्ड प्राप्त राघव जयसिंघानी भी पहले दौर में हार गए।
इंदौर टेनिस क्लब पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मंगलवार से एकल वर्ग के मुख्य दौर के मुकाबले प्रारंभ हुए। शीर्ष क्रम के सिद्धार्थ रावत ने वाइल्ड कार्ड धारी दिग्विजय सिंह को हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा। लगभग ढ़ाई घंटे से भी ज्यादा समय तक चले इस मुकाबले में सिद्धार्थ ने दिग्विजय को 5-7, 6-4, 6-4 से पराजित किया। पहला सेट हारने के बाद सिद्धार्थ ने जोरदार वापसी की और दूसरा और तीसरा सेट जीत अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं पांचवीं वरीयता के अभिवन संजीव ने म.प्र. के राघव जयसिंघानी को 6-2, 6-2 से, देव जाविया ने विनायक शर्मा को 6-3, 6-3 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। लेकिन स्पर्धा का पहला सबसे बड़ा उलटफेर पहले ही दौर में देखने को मिला। वाइल्ड कार्ड धारी करण सिंह ने धाकड़ खिलाड़ी निक्की पोंचा को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी।
विष्णु और निक्की युगल के दूसरे दौर में
मंगलवार से युगल वर्ग के मुकाबले भी प्रारंभ हुए। शीर्ष वरीयता प्राप्त विष्णु वर्धन और निक्की पोंचा की जोड़ी ने म.प्र. के अंकित चोपड़ा और आदित्य तिवारी को 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त अनिरूद्ध चंद्रशेखर व नितिन सिन्हा ने कुणाल आनंद व शाहबाज खान को 6-4, 6-3 से, मनीष सुरेशकुमार व रंजीत मुरुगेसन ने जतिन दहिया व दलविंदर सिंह को 7-5, 6-1 से, ईशाक इकबाल व फैसल कमर ने अमेरिका के डस्टी बोयर व भारत के करुणोदय सिंह को 6-2, 4-6, 10-6 से बेल्जियम के रोमेन फॉकन व फ्रांस के निकोलस ने माधविन कामथ व तिर्था शशांक को 6-2, 6-4 से, ग्रेट ब्रिटेन के एलेक्सिस केंटर व भारत के देव जाविया ने भारत के ही चंद्रील सूद व लक्षित सूद को कड़े संघर्ष में 6-3, 3-6, 10-4 से पराजित किया। लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त रिषभ अग्रवाल व प्रजवल देव को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारत के पारस दहिया व परिक्षित सोमानी ने रिषभ व प्रजवल को 6-3, 6-4 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
माधवीन, अजय व फैसल मुख्य दौर में पहुंचे
मंगलवार सुबह क्वालिफाइंग दौर के फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। जिसमें आठवीं वरीयता प्राप्त माधवीन कामथ ने रोहन मेहरा को 6-2, 6-3 से, विष्णु वर्धन ने 9वीं वरीयता प्राप्त फरदीन करम को 6-2, 6-4 से, 10वीं वरीयता प्राप्त भारत कुमारन ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रंजीत मुरुगेसन को 6-3, 3-6, 12-10 से, छठीं वरीयता प्राप्त ईशाक इकबाल ने लक्ष्य गुप्ता को 3-6, 6-4, 10-8 से, दूसरी वरीयता प्राप्त फैसल कमर ने लक्षित सूद को 6-2, 7-5 से तथा अजय मलिक ने लोहिताक्श बद्रीनाथ को 6-4, 4-6, 12-10 से हराकर मुख्य दौर में प्रवेश किया।


