- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टोयोटा यारिस अब स्टाइल, तकनीक और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
बैंगलोर. हमारे आस पास की दुनिया तेजी से बदल रही है। पिछले एक दशक में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी तेजी से बदलाव आये हैं। कस्टमर्स ने ऑटोमेकर्स को तकनीक, सुरक्षा और लक्ज़री के मामले में बेहतरीन सोचने के लिए प्रेरित किया है। इसके कारण प्रोडक्ट इनोवेशन और क्वालिटी में भी और संभावनाएं बढ़ गई हैं।
समझदार भारतीय कस्टमर्स की रुचि और प्राथमिकताओं ने टोयोटा को ‘यारिस’ जैसी शानदार और वर्सटाइल सिडान बनाने को प्रेरित किया। यारिस, एडवांस और इमोशनल डिजाइन, एक्सीलेंट कम्फर्ट, सुपीरियर राइड क्वालिटी और क्वाइटनेस, डायनामिक एफिशिएंसी और क्लास लीडिंग सेफ्टी व तकनीक का अद्भुत मिश्रण है।
कई सारे यूनिक फीचर्स और अत्याधुनिक तकनीक के साथ सुसज्जित ‘यारिस’, खासतौर पर भारतीय कस्टमर्स की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिहाज से तैयार की गई है। ‘यारिस’ ‘टोयोटा’ द्वारा अपने ग्राहकों को वर्ल्ड क्लास सुरक्षा और आराम प्रदान करने के वादे का पालन करती है।
इसकी ड्राइविंग कंडीशन भारतीय सड़कों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। VVT-i 1.5 BS-VI के शक्तिशाली इंजन से सुसज्जित यारिस, शानदार फोर्स के साथ सड़क पर आपकी राइड को और भी आनंददायक बनाती है।
इसकी ईंधन क्षमता को ‘कन्टीन्यूसली वेरीयेबल ट्रांसमिशन’ जरिये बढ़ाया गया है। इसकी बहुत सहज और आसान शिफ्ट्स यारिस को सुकून के साथ ड्राइव करने वाली सिडान बनाती हैं, और कस्टमर्स को एक मजबूत, शक्तिशाली तथा आरामदायक राइड की स्वतंत्रता देती है।
इसमें व्हीकल नॉइस (वाहन की आवाज़) को सी-सेगमेंट व्हीकल के स्तर के हिसाब से कम किया गया है। यारिस का ऑडियो और इंफोटेनमेंट सिस्टम 7.0 एलईडी टच स्क्रीन ऑडियो विथ जेस्चर कंट्रोल के साथ आता है, जिससे कस्टमर को यूएसबी, ऑक्स-इन. ब्लूटूथ, रिमोट कंट्रोल, एस डी कार्ड, मिरर लिंक (लिमिटेड स्मार्टफोन्स पर),मिराकास्ट टीएम*, एचडीएमआई तथा वाईफाई जैसे ढेर सारे विकल्प मिलते हैं।
यारिस के साथ टोयोटा ने सुरक्षा के वादे को और भी मजबूती दी है और यह इस सेगमेंट में सात एसआरएस एयरबैग्स (ड्राइवर प्लस पैसेंजर, साइड, कर्टन शेर्ल्ड, नी एयरबैग्स) प्रदान करने वाली पहली गाड़ी बन गई है। यह सुविधा यारिस के सभी वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके अलावा यारिस अन्य कई विश्वस्तरीय और सर्वोत्तम सेफ्टी फीचर्स से भी सुसज्जित है।
इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), व्हीकल स्टेब्लिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओएफआईएक्स चाइल्ड सीट्स, जैसे अन्य बेस्ट इन क्लास सेफ्टी फीचर्स भी हैं जो कि भारतीय कार उद्योग में एक नया सेफ्टी बेंचमार्क स्थापित करते हैं।
यारिस, अपने ड्युअल टोन एक्सटीरियर के साथ आकर्षक लुक भी प्रदर्शित करती है, इसके कारण ये जगह भी जाती है, लोगों की निगाहों में बस जाती है। कस्टमर्स अब तीन साल बाद, टोयोटा यारिस पर 55 प्रतिशत एश्योर्ड बायबैक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। यह ऑफर सीमित अवधि तक उपलब्ध है।
श्री नवीन सोनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड सर्विस, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के अनुसार- ‘यारिस को टोयोटा की क्वालिटी, डयूरेबलिटी और रिलायबिलिटी (क्यूडीआर) की विचारधारा के आधार पर बनाया गया है, जो कि इसकी अनेक खूबियों को भी सुनिश्चित करती है। यह अधिकतम सुरक्षा, स्टाइल और आराम के साथ ही मन लुभा लेने वाली डिजाइन और सर्वोत्तम उपलब्ध फीचर्स की सूची इसे खास बनाती है।
यही कारण है कि हमें पूरा विश्वास है कि ‘यारिस’ भारतीय कार खरीदारों की प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस वाहन की सबसे महत्वपूर्ण इच्छाओं के पैमाने पर खरी उतरती है और इसे पूरी फैमिली के हिसाब से एक आदर्श कार बनाती है। इसके साथ ही हमारी विश्वस्तरीय सर्विस सपोर्ट सुविधाएं व अन्य लाभ यारिस को एक स्मार्ट और सही चॉइस बनाते हैं।’
अपने ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण (कस्टमर सेंट्रिक एप्रोच) के साथ टीकेएम, लगातार बाज़ार की नई और डायनामिक आवश्यकताओं के साथ कदम मिला कर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में वह कस्टमर इंगेजमेंट्स के हिसाब से नए चैनल्स लांच करने के साथ ही पुराने चैनल्स को रिन्यू करने का काम भी लगातार कर रहा है।
चूंकि वर्तमान में स्वास्थ्य, हाइजीन तथा सुरक्षा को लेकर भय और चिंता का माहौल है, इसके मद्देनजर कम्पनी ने टेक्नोलॉजी इन्टरवेंशन्स की एक पूरी श्रृंखला प्रस्तुत की है, जिसमे मुख्यतः ऑनलाइन चैनल्स का प्रयोग किया जाता है। खासकर उन लोगों को ध्यान में रखते हुए जो डीलरशिप्स पर कम से कम आना चाहते हैं।
टीकेएम ने पूरी तरह डिजिटलाइज्ड सेल्स प्रक्रिया उपलब्ध करवाई है, जिसके अंतर्गत 360 डिग्री प्रोडक्ट वीव्ज़ ऑप्शन्स और कोटेशन्स उपलब्ध करवाये जाते हैं। कस्टमर अब https://www.toyotabharat.com/ पर विजिट करके भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


