- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वन सुरक्षा समितियों को पुन: किया जाएगा सक्रिय: वन मंत्री
इंदौर. वन मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि वन्य प्राणियों तथा वनों की सुरक्षा हम सबका सामाजिक दायित्व है। वन्य प्राणियों तथा वनों की सुरक्षा एवं वन प्रबंधन में जन सहभागिता बढ़ाई जायेगी। इसके लिए वन सुरक्षा समितियो को पुन: सक्रिय किया जाएगा।
वन विभाग के कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें प्रभावी बनाने के लिए कारगर कदम उठाये जायेगे। प्रदेश स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा बैठक ली जाएगी।
वन मंत्री श्री विजय शाह एक दिवसीय भ्रमण पर आज इंदौर आए। इंदौर में उन्होंने नवरतन बाग पहुंचकर वन विभाग के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इंदौर और खंडवा क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। इस बैठक में विस्तार से समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि जंगलों में वन्य प्राणियों का पूरा संरक्षण एवं सुरक्षा होना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों एवं अवैध कटाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगलों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों का संरक्षण हम सबका सामाजिक दायित्व है। इस कार्य में जनता की भागीदारी बढ़ाने की जरुरत है। उन्होंने वन सुरक्षा समितियों को पुन: सक्रिय करने की निर्देश भी दिए। बैठक में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


