- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सांवेर क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य: सिलावट
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट और सांसद श्री लालवानी ने बिजली वितरण केंद्र का लोकार्पण एवं ग्रिड का भूमिपूजन किया
इंदौर. इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात मिली है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और सांसद श्री शंकर लालवानी ने आज सांवेर क्षेत्र के बरदरी में ग्रिड का भूमिपूजन किया और भौंरासला में नये बिजली वितरण केन्द्र का लोकार्पण किया।
श्री सिलावट ने कहा कि जिले के सांवेर क्षेत्र के लोगों के लिए सतत सुविधाएं बढ़ाना एवं सरकार के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली लाना ही मेरा उद्देश्य है। इसके लिए मैं सतत प्रयास करता रहूंगा।
जिले के सांवेर क्षेत्र के बरदरी में 3.15 मेगावाट क्षमता के ग्रिड के लिए भूमिपूजन किया गया। भौंरासला में नए बिजली वितरण केंद्र का लोकार्पण हुआ। इस ग्रिड एवं लाइनों पर 3.50 करोड़ खर्च होंगे। इससे चार हजार किसानों, उद्योगपतियों, घरेलू उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी।
अगले माह से ग्रिड से बिजली प्रदाय प्रारंभ होने की उम्मीद है। भौंरासला में नए बिजली वितरण केंद्र से उज्जैन रोड, सुपर कारिडोर, अरविंदो अस्पताल के पास की कालोनियों के उपभोक्ताओं को अब धरमपुरी नहीं जाना होगा।
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की मदद के लिए तत्पर है। ग्रिड एवं बिजली केंद्र की सौगात भी इसमें से एक है। इससे हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
आयोजन के मौके पर मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में नई सुविधाओं की मांग आ रही है, उसके परीक्षण के बाद तत्काल मंजूरी दी जा रही है, ताकि लोगों की मदद हो सके।
आयोजन में पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, श्री सावन सोनकर, श्री उमेश शर्मा, जिला विद्युत सलाहकार समिति सदस्य श्री लक्की अवस्थी, कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री श्री डीएन शर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक रंजन प्रमुख रूप से मौजूद थे।


