- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
इंदौर में 129 नए कोरोना मरीज मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में एक बार फिर तेजी से कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. 129 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 57 सौ पार हो गया और कुल संख्या 5761 हो गई. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 284 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2787 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2652 निगेटिव और 129 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 5 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और एक खारीज किया गया. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5761 हो गया. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 284 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 113925 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5761 पॉजीटिव निकले. इनमें से 284 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 52 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 4139 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1338 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 26 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4853 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


