- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
इंदौर, 30 अगस्त 2026 – वर्ष 2026 डॉ. शरद पंडित के जीवन का 75वाँ वर्ष है। इस अवसर पर उनके परिवार और मित्रगण मिलकर “शरदामृत” का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रविवार, 30 अगस्त को ग्राम पिवडाय में आशादीप सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के अंतर्गत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में पिवडाय के रहवासी, 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नरेंद्र सिंह तोमर के हाथों भी एक पौधा रोपित किया गया जिसने समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया। ग्राम सरपंच श्रीमती रचना माखन गोखले परिवार सहित उपस्थित रहीं।
डॉ. शरद पंडित, परिवार और मित्रों द्वारा 75 पौधे लगाए गए, जिनके रख – रखाव का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण के पश्चात बच्चों और युवाओं ने खेलकूद में भाग लिया, जबकि वरिष्ठजनों ने ग्रामीण परिवेश में पारंपरिक भोजन का आनंद उठाया। साथ ही, मेहमानों को भी 75 पौधे स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट किए गए।
आशादीप सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शरद पंडित ने बताया कि ट्रस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ समाजसेवा से भी जुड़ा है। वर्ष 2000 में स्थापित यह ट्रस्ट गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराता है, स्कूली छात्रों की सेहत का ध्यान रखता है और जरूरतमंदों के लिए अन्नक्षेत्र भी संचालित करता है। शहर के जाने-माने डॉक्टर, समाजसेवी और उद्योगपति इस ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। डॉ. पंडित के अनुसार, पिछले 26 वर्षों से यह सेवा-सिलसिला निरंतर जारी है।
डॉ. पंडित के प्रेरणादायी जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर परिवार और मित्रों ने इस वर्ष होने वाले कार्यक्रमों को “शरदामृत” नाम दिया गया है, जो उनके जीवन की सार्थकता और समाजसेवा की निरंतर धारा का प्रतीक है।


