- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
मरीजों के साथ फहराया तिरंगा, सेवा और देशप्रेम का दिया संदेश
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडवांस्ड योग एवं नेचुरोपैथी हॉस्पिटल, एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर एवं होम्योपैथी चिकित्सा संस्थान, इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा, प्रशासन, न्याय एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जज श्री अनिल पारे रहे। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एडिशनल डायरेक्टर, इंडस्ट्री, मध्यप्रदेश श्री ए.डी. चतुर्वेदी, विशेष अतिथि सेवानिवृत्त एडिशनल डायरेक्टर, जनसंपर्क, मध्यप्रदेश डॉ. भूपेंद्र गौतम, अति विशिष्ट अतिथि कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव चतुर्वेदी एवं डॉ. कनक द्विवेदी चतुर्वेदी, पीजी स्कॉलर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर उपस्थित रहे। महू से श्री शरीफ मोहम्मद एवं श्रीमती कुदरत बी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में एडवांस्ड होम्योपैथिक असिस्टेंस टीम से श्री दीपक उपाध्याय, श्री विनय पाण्डेय, श्री सन्नी बीसे, श्रीमती रीना सिंह, श्री श्यामवीर सिंह, श्री जयदीप पिरोटे एवं श्री अनमोल उपस्थित रहे।
समारोह में सभी अतिथियों, चिकित्सकों, मरीजों एवं उपस्थितजनों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर छोटी उम्र में ही अन्विका चतुर्वेदी ने भी सभी के साथ उत्साहपूर्वक ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में सहभागिता की। उसकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को विशेष बना दिया।
मुख्य अतिथि श्री अनिल पारे ने कहा कि डॉ. ए.के. द्विवेदी जिस तरह चिकित्सा के साथ हीलिंग और मानवीय सेवा को महत्व देते हैं, वह सराहनीय है। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उपचार से लाभान्वित मरीजों को आमंत्रित कर उनके साथ ध्वज फहराना देशप्रेम और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण है। यह परंपरा अनुकरणीय है।
डॉ. भूपेंद्र गौतम ने डॉ. द्विवेदी की सामाजिक एवं चिकित्सा सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा 500 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए हैं। केंद्रीय जेल में कैदियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं तथा स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच एनीमिया जागरूकता अभियान चलाकर गुड़, चना और घर में उपलब्ध पौष्टिक आहार के सेवन के लिए प्रेरित करना उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से अप्लास्टिक एनीमिया के उपचार के लिए इंदौर आने वाले जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क आवास उपलब्ध कराने का प्रयास भी सेवा भावना का उदाहरण है। नई पीढ़ी को ऐसे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
डॉ. वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज और देश की प्रगति के लिए नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर समाजहित में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकता है।
श्री ए.डी. चतुर्वेदी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है।
डॉ. कनक द्विवेदी चतुर्वेदी ने युवा पीढ़ी को शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. ए.के. द्विवेदी ने सभी अतिथियों, मरीजों एवं उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा केवल बड़े कार्यों से नहीं, बल्कि अपने आसपास के लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने से भी होती है। चिकित्सा सेवा को मानवीय संवेदना और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना ही आयोजन का उद्देश्य है।
समारोह में देश की एकता, अखंडता, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई तथा उपस्थितजनों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।


