- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टीवीएस मोटर कंपनी ने मध्य प्रदेश में लॉन्च की नई टीवीएस रोनिन; उद्योग जगत में पहली आधुनिक रेट्रो मोटरसाइकल के लॉन्च के साथ प्रीमियम लाईफस्टाइल सेगमेन्ट में किया प्रवेश
ऽ टीवीएस रोनिन, टीवीएस मोटर की ओर से पहली प्रीमियम लाईफस्टाइल पेशकश है जो मोटरसाइक्लिंग की दुनिया में अपना अलग सेगमेन्ट बनाएगी
ऽ टीवीएस रोनिनः उन राइडरों के लिए स्टाइल, आरामदायक राइड और टेक्नेालॉजी का बेहतरीन संयोजन है जो अनस्क्रिप्टेड अंदाज़ से ज़िंदगी जीना चाहते हैं
ऽ टीवीएस रोनिन किसी भी अन्य मोटरसाइकल से कहीं बढ़कर है जो विश्वस्तरीय मर्चेन्डाइज़ एवं एक्सेसरीज़, एक कॉन्फीगरेटर और समर्पित एक्सपीरिएंस प्रोग्राम के साथ विशिष्ट इकोे-सिस्टम पेश करेगी
इंदौर, जुलाई, 2022ः दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज इंदौर में उद्योग जगत की पहली ‘आधुनिक-रेट्रो’ मोटरसाइकल- टीवीएस रोनिन के लॉन्च के साथ प्रीमियम लाईफस्टाइल सेगमेन्ट में प्रवेश करने की घोषणा की है। आधुनिक रूप से डिज़ाइन की गई टीवीएस रोनिन एक लाईफस्टाइल स्टेटमेन्ट है जो आज के दौर के आधुनिक राइडरों से प्रेरित है। टीवीएस रोनिन को स्टाइल एवं टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है जो अनस्क्रिप्टेड जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए राइडिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी।
टीवीएस मोटर की 110 वर्षों की मजबूत विरासत, अग्रणी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन्स को आगे बढ़ाते हुए अब जीवनशैली के इस नए तरीके- टीवीएस रोनिन का लॉन्च किया गया है। इसके साथ कंपनी ने प्रीमियम लाईफस्टाइल मोटरसाइक्लिंग सेगमेन्ट में प्रवेश किया है, यह मोटरसाइकल राइडिंग के नए तरीके की तरफ़ कंपनी की प्रतिबद्धता का विस्तार है। टीवीएस रोनिन के शानदार फीचर्स, अनूठा डिज़ाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी हर तरह की सड़कों पर राइडिंग का तनाव रहित अनुभव प्रदान करती है। मोटरसाइकल में पहली बार कई आधुनिक तकनीकें और सुविधाजनक फीचर्स लाए गए हैं जैसे ड्यूल-चैनल एबीएस, वॉइस असिस्टेन्स एवं बेहतर कनेक्टिविटी। इसी क्रम में एक और शुरूआत करते हुए टीवीएस रोनिन ब्रांडेड विश्वस्तरीय मर्चेन्डाइज़ और कस्टम एक्सेसरीज़, एक कॉन्फीगरेटर एवं समर्पित एक्सपीरिएंस प्रोग्राम की एक्सक्लुज़िव रेंज का लॉन्च भी करेगी।
श्री विमल संुबली, हैड बिज़नेस-प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘विश्वस्तर पर मोटरसाइकलिंग के परिवेश में बदलाव आ रहा है। आज यह सिर्फ फंक्शनल प्रयोजन के दायरे से आगे बढ़कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति- आज़ादी और नए स्थानों के बारे में जानने, वहां जाने की चाह को सक्षम बनाती है। हमारे उपभोक्ताओं की ‘अनस्क्रिप्टेड’ यात्राओं की ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार की गई टीवीएस रोनिन उभरती जीवनशैली पर आधारित नए सेगमेन्ट का निर्माण करेगी, जो सभी रूढ़ीवादी अवधारणाओं, दिनांकों और विरासतों से मुक्त होगी। यह प्रीमियमीकरण को व्यक्तिकरण में बदलकर दोपहिया सेगमेन्ट में एक नया रूझान लेकर आएगी। मोटरसाइकल एक विशिष्ट ब्रांड इकोसिस्टम के साथ हमारे उपभोक्ताओं को प्रीमियम जीवनशैली का अनुभव प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे उपभोक्ता इस मोटरसाइकल की राइडिंग विशेषताओं को खूब पसंद करेंगे।’’
टीवीएस रोनिन तीन वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगी- टीवीएस रोनिन एसएस रु 1,49,000 (एक्स-शोरूम, मध्य प्रदेश), टीवीएस रोनिन डीएस 1,56,500 (एक्स-शोरूम, मध्य प्रदेश) और टॉप वेरिएन्ट टीवीएस रोनिन टीडी रु 168,750 (एक्स-शोरूम, मध्य प्रदेश)।
नई टीवीएस रोनिन की विशेषताएं
पूरी तरह से नई जीवनशैली
ऽ हर तरह की सड़कों पर राइडिंग का आरामदायक अनुभव
ऽ टीवीएस रोनिन कल्ट- जहां संस्कृति, जीवनशैली और यात्रा जीवंत रूप ले लेते हैं।
राइडिंग का डिजिटल अनुभव
ऽ सहज कस्टमाइज़ेशन के लिए कॉन्फीगरेटर
ऽ स्मार्ट एक्सकनेक्ट के साथ डिजिटल क्लस्टर
ऽ टीवीएस अराइव ऐप के माध्यम से एआर अनुभव
एक्सक्लुज़िव मर्चेन्डाइज़ और एक्सेसरीज़
ऽ मर्चेन्डाइज़ और राइडिंग गियर की व्यापक रेंज
ऽ एक्सक्लुज़िव एक्सेसरीज़ के साथ क्युरेटेड किट्स
नई टीवीएस रोनिन के मुख्य फीचर्स
स्टाइल में एक नई कहानी
ऽ ऑल एलईडी लैम्प्स
ऽ सिगनेचर टी-शेप पायलट लैम्प
ऽ असिमेट्रिक स्पीडोमीटर
ऽ एक्ज़हॉस्ट एण्ड मफ़लर डिज़ाइन
ऽ चेन कवर
ऽ 9 स्पोक एलॉय व्हील्स
ऽ ब्लॉक ट्रेड टायर्स
आधुनिक टेक्नोलॉजी
ऽ डिजिटल क्लस्टर (डीटीई- डिस्टेन्स्स टू एम्प्टी यानि टैंक खाली होने तक की दूरी, ईटीए- एस्टीमेटेड टाईम ऑफ अराइवल यानि पहुंचने का अनुमानित समय, गियर शिफ्ट असिस्ट, साईड स्टैण्ड इंजन इन्हीबिटर, सर्विस ड्यु इंडीकेशन, लो बैटरी इंडीकेटर)
ऽ वॉइस असिस्ट
ऽ टर्न बाय टर्न नेविगेशन
ऽ इनकमिंग कॉल एलर्ट/ रिसीव
ऽ कस्टम विंडो नोटिफिकेशन
ऽ टीवीएस स्मार्ट TVS SmartXonnect ऐप पर राईड का विश्लेषण
राईड का सहज अनुभव
ऽ रेन एण्ड अरबन एबीएस मोड्स
ऽ इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी)- लो नॉइस फैदर टच स्टार्ट (यानि बिना आवाज़ के स्टार्ट हो जाएगी)
ऽ अपसाईड डाउन फ्रंट फोर्क (यूएसडी)
ऽ रियर मोनोशॉक
ऽ ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी)
ऽ असिस्ट एण्ड स्लिपर क्लच
ऽ 3-स्टैप एडजस्टेबल लीवर


