- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दो दिवसीय ज्योतिषी महाकुंभ मेला 29 सितंबर से
इन्दौर. अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय ज्योतिषी महाकुंभ का आयोजन उज्जैन रोड़ स्थित चारधाम मंदिर परिसर में 29 और 30 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है. इस दो दिवसीय महाकुंभ में देश-विदेश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य शामिल होकर वास्तु दोष, कुंडली दोष एवं श्राद्ध पक्ष में तर्पण के महत्व से सभी को अवगत कराएंगे.
अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पाटनवाले गुरूजी एवं संयोजक डॉ. पं. सर्वेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय ज्योतिषी महाकुंभ का आयोजन शनिवार 29 एवं 30 सितंबर को उज्जैन रोड़ स्थित चारधाम मंदिर पर होने जा रहा है. इस दो दिवसीय ज्योतिषी महाकुंभ के लिए देश-विदेश के ज्योतिषाचार्य दो दिनों तक लोगं को परामर्श देंगे. वहीं कार्यक्रम में की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ शनिवार 29 सितंबर को प्रात: 10 बजे से होगी.
इसके पश्चात देश-विदेश से आए ज्योतिषाचार्य के सम्मान समारोह के पश्चात इस समारोह का उद्घाटन किया जाएगा, दो दिवसीय इस महाकुंभ में दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, जयपुर, उदयपुर, गुजरात, अहमदाबाद, सूरत, राजस्थान, रायपुर, रीवा, छींदवाड़ा, महाराष्ट्र, नासिक, पूणे, छत्तीसगढ़ के ज्योतिषाचार्य इस महाकुंभ में शामिल होने आ रहे हैं.
वहीं कार्यक्रम में विदेश से भी ज्योतिषचार्य दो दिनों तक अपना नि:शुल्क परामर्श यहां देंगेे. महाकुंभ के पूर्व अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन द्वारा 200 से अधिक ज्योतिषाचार्य की बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी ज्योतिषाचार्यों ने अपने-अपने विचार और प्रस्ताव भी रखे. बैठक के पश्चात सभी ज्योतिषाचार्य ने फोल्डर का विमोचन भी किया. बैठक में ज्योतिषाचार्य रामशंकर जी तिवारी, हरिओम जोशी, जीतू बाबा, श्रीराम शर्मा, भरत जोशी सहित सैकड़ों ज्योतिषी उपस्थित थे.


