- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता: प्रधान
इन्दौर. नौकरी ढूंढने वाले हज़ारों उम्मीदवारों ने ब्रिलिएन्ट कन्वेंशन सेंटरमें आयोजित तीन दिवसीय कौशल भारत रोजग़ार मेला में हिस्सा लिया. बुधवार को इस मेले का समापन हुआ. तकरीबन 210 कोरपोरेट्स, 4500 उम्मीदवारों ने मेले में हिस्सा लिया. समापन समारोह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और लोक सभा स्पीकर और सांसद सुमित्रा महाजन उपस्थित थी.
कार्यक्रम में कौशल विकास के महत्व पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा प्राप्त कर युवा किताबी ज्ञान तो पा लेते हैं लेकिन रोजग़ार के लिए सक्षम नहीं बन पाते. उन्हें प्रभावी, आत्मनिर्भर एवं कुशल बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता है.
कौशल विकास के महत्व को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार व्यवसायिक शिक्षा पर ध्यान दे रही है. कौशल भारत मिशन के तहत 1 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण खासतौर पर उन युवाओं को दिया जाएगा जिन्हें स्कूली शिक्षा के बाद आगे पढ़ाई करने का मौका नहीं मिला.
मध्यप्रदेश सरकार हज़ारों युवाओं को कौशल भारत रोजग़ार मेलों के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ जोडऩे में कामयाब रही है, जिनका आयोजन एनएसडीसी के द्वारा विभिन्न शहरों में किया गया है.
आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास
श्रीमति सुमित्रा महाजन ने कहा कि आज के समय में युवाओं को सही नौकरी पाने के लिए कौशल पर ध्यान देना चाहिए. इन्दौर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर रोजग़ार मेले का आयोजन किया गया गया है, यह उन्हें रोजग़ार के उचित अवसर देने की दिशा में सराहनीय प्रयास है.
यह ऐसा मंच है जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार के अवसरों के बारे में जानने का मौका मिलता है. सरकार एनएसडीसी के साथ मिलकर भारतीय युवाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है ताकि वे अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर बना सकें.
स्किल साथी की जानकारी दी
इस मौके पर 1500 से अधिक युवाओं को नई पहल स्किल साथी के बारे में जानकारी दी गई. कौशल भारत मिश्न के तहत विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के बारे में बताया गया. स्किल साथी युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं कौशल प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देता है. उल्लेखनीय है कि कौशल भारत मिशल को सशक्त बनाते हुए एनएसडीसी कई निजी एवं सरकारी कौशल प्रशिक्षण योजनाओं एवं पहलों का संचालन भी कर रही है.


