- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
ऊबर ने इंदौर में ‘ऊबर एसेंशियल’ लॉन्च किया
100 से ज्यादा अस्पतालों में नागरिकों को आवश्यक यात्रा सुविधा देने के लिए शहर के साथ सहयोग किया
इंदौर। जिला प्रशासन के साथ साझेदारी में, ऊबर ने आज इंदौर में ऊबर एसेंशियल की उपलब्धता की घोषणा की। इस सेवा द्वारा नागरिक मौजूदा लॉकडाऊन में शहर के 100 से ज्यादा अस्पतालों में जरूरी यात्रा कर सकेंगे।
ऊबर एसेंशियल एक लिमिटेड मोबिलिटी समाधान है, जो स्थानीय अधिकारियों की अनुमति से अस्पतालों में राईडर्स को परिवहन प्रदान करेगा। ऊबर एसेंशियल के सभी राईडर्स को, अधिकारियों को अपनी यात्रा के उद्देश्य की पुष्टि करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर चलना अनिवार्य होगा।
पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए, श्री मनीष सिंह, आईएएस, कलेक्टर, इंदौर ने कहा, ‘‘जहां भारत कोविड-19 को फैलने से रोकने में लिए प्रयासरत है, वहीं हम इंदौर के नागरिकों को आवश्यक स्थानों तक पहुंच प्रदान कर रहे हैं। हमें अपने लोगों को सुरक्षित रूप से यात्रा का साधन उपलब्ध कराने के लिए ऊबर इंडिया के साथ साझेदारी करने की खुशी है।’’
कृष्ण वीर सिंह, हेड ऑफ वेस्ट, ऊबर इंडिया ने कहा, ‘‘हमें ऊबर एसेंशियल द्वारा इंदौर के जिला प्रशासन का सहयोग करने की खुशी है। ऊबर एसेंशियल एक सीमित सेवा है, जो मौजूदा लॉकडाऊन में शहर के नागरिकों की अत्यधिक आवश्यकतापूर्ण यात्रा की जरूरत को पूरा करेगा और गैरजरूरी यात्रा पर लगाम लगाएगा।
हम एसेंशियल का लॉन्च करने के अपने अनुभव का उपयोग कई अन्य शहरों में करेंगे, हमारी टेक्नॉलॉजी एवं ड्राईवर पार्टनर्स का हमारा नेटवर्क नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्राप्त करने तथा अधिकारियों को कोविड-19 को बढ़ने से रोकने में मदद करेगा।’’
इस माह लॉन्च की गई ऊबर एसेंशियल भारत के विभिन्न शहरों, जैसे बैंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम, मोहाली, नासिक और इंदौर में उपलब्ध है।
ऊबर भारत में कोविड-19 का फैलाव रोकने के लिए हर स्तर पर सरकार के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है और जन स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा व सावधानी के अनेक उपाय कर रहा है। ऊबर एसेंशियल ड्राईवर पार्टनर्स को मास्क, ग्लव, सैनिटाईज़र एवं सुरक्षा प्रशिक्षण दिए जाते हैं। उन्हें स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कर्फ्यू पास भी जारी किए गए हैं, जिससे आवश्यक सर्विस स्थलों तक सुगम मूवमेंट सुनिश्चित हो सके।
ऊबर एसेंशियल राईडर्स को इन-ऐप मैसेजेस एवं ईमेल्स द्वारा रिमाईंडर्स मिलेंगे, जिनमें उन्हें बताया जाएगा कि वो कोविड-19 का फैलाव किस प्रकार रोक सकते हैं। शहर के राईडर्स ऐप खोलकर अपने क्षेत्र में ऊबर एसेंशियल की उपलब्धता एवं आस पास के वो स्थान देख सकते हैं, जहां इस सेवा द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह ऐप केवल अत्यधिक आवश्यक सेवा क्षेत्रों में पहुंचने के लिए यात्रा की आवश्यक जरूरत को पूरा करेगा।
- ऊबर की शुरुआत करना एवं ऊबर एसेंशियल का निवेदन करना आसान है:
- ऐप डाउनलोड करें – ऐप स्टोर या गूगल प्ले से निशुल्क ऊबर ऐप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें और ऐप ओपन करके अपना अकाउंट बनाएं।
- राईड का निवेदन करें – राईडर्स अपने क्षेत्र और आसपास के अन्य क्षेत्रों में ऊबर एसेंशियल की उपलब्धता जाँच सकते हैं। आपको मूल्य सदैव पहले दिखाई देगा।
- आपको अपने ड्राईवर का फोटो और वाहन का विवरण दिखाई देगा, आप मैप पर उनके आने का समय ट्रैक कर सकते हैं।


