- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला ने नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन का खुले दिल से किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय अर्थव्यवस्था को वापस पटरी में लाने के लिए लोगो से अपील की थी कि स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। साथ ही यह भी आग्रह किया है कि देश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाकर उत्पादन पर ज़ोर दिया जाए ताकि कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए देशव्यापी लॉक डाउन के चलते बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को वापस से सुधारा जा सकें। इसके लिए उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज का भी ऐलान किया था।
साथ ही माननीय प्रधान मंत्री ने आत्मनिर्भर बनने की भी बात कही थी। और इन्हीं सब बात को ध्यान में रखते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान ‘ योजना की नींव रखी। इस घोषणा का मकसद स्थानीय व्यवसायों को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदमों को शामिल करना था। सकारात्मक सोच के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने आत्मनिर्भर भारत के विचार का दिल से स्वागत किया।
उन्होंने कहा “भारत सिर्फ देश से काफी अधिक है। मानवता का एक-छठा हिस्सा भारत में ही समाया है और यहाँ की सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता है। तो यक़ीनन यह ही दुनिया की विशाल आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षमता से मदद करेगा। और यह निश्चित रूप से एक परिवर्तनकारी एजेंडा है। और यह उच्च समय है स्थानीय उत्पाद के लिए मुखर बनने का और उन्हें वैश्विक बनाने का।
इसलिए मेरे अनुसार आत्मनिर्भर भारत मतलब ‘अधिक भरोसेमंद भारत’ है, और यह मिशन प्रवासियों और किसानों को संकटों से निकालने और इस महामारी से जीत हासिल करने में मदद करेगा। आइए हम सब अपना योगदान दें और अपने राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाएं।”
उर्वशी रौतेला ने आगे आकर एक आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक और हेल्थकेयर उत्पाद रूप मंत्रा का समर्थन किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के समर्थन के लिए आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कैप्शन लिखा, “द सेल्फ डिपेंडेंट इंडिया” “आई सपोर्ट वोकल फॉर लोकल” पारंपरिक और समग्र आयुर्वेदिक दृष्टिकोण के साथ एक स्वदेशी उत्पाद। ”
उर्वशी इस साल दो मूवी में नज़र आने वाली थी लेकिन लॉक डाउन के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नए रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। उनकी पहली मूवी वर्जिन भानुप्रिया है जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है।
यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के ऊपर आधारित है। सूसी गणेशन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी हैं। और दूसरी तमिल सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाली है। अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है।


