- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हर वार्ड में उपलब्ध होगा टैबलेट विद हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन… मनोरंजन के लिए होगा टीवी भी: संभागायुक्त
एमटीएच और एमआरटीबी की फुल कैपेसिटी का होगा उपयोग, बेड कैपेसिटी बढ़ाने के दिये निर्देश*
इंदौर. जब शहर कोरोना संक्रमण की विकट परिस्थिति का सामना कर रहा है तब एक कुशल प्रशासक एवं मार्गदर्शक के रूप में संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी बिना किसी झिझक के ना केवल कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों से बात कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, बल्कि प्रत्यक्ष रूप में अस्पताल व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं।
आज उन्होंने एमआरटीबी एवं एमटीएच अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आईसीयू वार्ड की व्यवस्था देखी, वहां भर्ती मरीजों से बात की तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि, वे इस जंग में उनके साथ हैं और प्रशासन हर एक पहलू का ध्यान रखते हुए समस्त आवश्यक कदम उठा रहा है।
आयुष विभाग द्वारा काढ़ा भी होगा उपलब्ध
उन्होंने बताया कि यहां मरीजों के लिए आयुष विभाग द्वारा बताया गया काढ़ा भी उपलब्ध होगा। जिससे मरीजों की अन्य आवश्यक दवाओं के साथ इम्यूनिटी पर भी ध्यान दिया जाए। इसके अतिरिक्त हर वार्ड में मनोरंजन के लिए टीवी लगाई जाएगी जिससे कि वे किसी भी नकारात्मक मानसिकता से दूर रहें।
संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने कहा कि हर वार्ड में एक हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन वाला टेबलेट भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मरीज अपने परिवारजनों से वीडियो कॉल पर बात कर सकें। उन्होंने बताया कि, परिवार जनों से बात करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा ठीक होने की इच्छा भी प्रबल होती है।
*ट्रीटमेंट प्रोटोकोल का हो रहा पालन*
श्री त्रिपाठी ने बताया कि, निरीक्षण के दौरान देखा गया कि, दोनों ही अस्पतालों में कोविड-19 बीमारी से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। क्रिटिकल पेशेंट की डे-नाइट केयर की जा रही है। उनकी आवश्यकता एवं किसी भी जरूरत के लिए हर वक्त डॉक्टर , पैरामेडिकल स्टाफ वहां मौजूद है।
उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एमटीएच एवं एमआरटीबी अस्पताल की केपेसिटी का पूर्ण रूप से उपयोग किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने यहां बेड कैपेसिटी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि, कोविड-19 की जंग में गवर्नमेंट सेक्टर के हॉस्पिटल का पूरी तरह पूर्ण रूप से उपयोग किया जा सके।
ज़िद कमिश्नर की
इंदौर के संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी यूँ तो अपने कम बोलने के कारण जाने जाते हैं लेकिन कोरोना के इस कठिन काल में उनका काम बढ़ चढ़कर बोल रहा है। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने कल दिन भर महाराष्ट्र की सीमा में स्थित बिजासन घाट में अपनी दोपहरी गुज़ारी थी। उनकी निगरानी में कल वहाँ व्यवस्थाएं हुई, तो बिजासन घाट से सारी अव्यवस्थाएं दूर होने की ख़बर आ रही है। वहाँ सब कुछ शांतिपूर्ण चल रहा है।
संभागायुक्त ने पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा के साथ मज़दूरों के लिए बना खाना भी खाया और वहाँ पर महाराष्ट्र से आ रहे सभी प्रवासी मज़दूरों के लिए के लिए पेयजल, भोजन, छाया, परिवहन सभी के माकूल इंतज़ाम कर दिए गए हैं।
आज एक बार फिर से संभागायुक्त श्री त्रिपाठी की कोरोना के खिलाफ़ ज़िद सामने आयी और उन्होंने रेड श्रेणी के एमआरटीबी एवं एमटीएच अस्पताल इंदौर के भीतर जाकर यहाँ भर्ती कोरोना के हर एक मरीज़ से बात की। उनका हाल चाल जाना और सेहतमंदी की समझाइश भी दी। श्री त्रिपाठी ने बिना झिझक या हिचकिचाहट के करोना पेशेंट से भरे वार्डों में घूम घूमकर व्यवस्थाएं भी देखी।


