- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रवाना हुई खुशियों की रेल
इंदौर से प्रवासी मजदूरों , विद्यार्थियों तथा अन्य नागरिकों को विशेष ट्रेन से भेजा गया गृह क्षेत्र
इंदौर. इंदौर से आज फिर एक खुशियों की रेल रवाना हुई। लॉकडाउन के चलते इंदौर में फंसे लगभग डेढ़ हजार प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों तथा अन्य जरूरतमंद नागरिकों को शासन-प्रशासन के सहयोग से आज उनके गृह जिलों विशेष ट्रेन के माध्यम से भेजा गया।
आज रेलवे स्टेशन से कटनी, रीवा, सतना के लिये ट्रेन रवाना की गयी। इसमें यात्रियों को नि:शुल्क भेजा गया। इस ट्रेन से रवाना हुये यात्रियों में अपार खुशी थी। यह खुशी अपने गृह जिले पहुंचने और परिजनों से मिलने की थी।
लगभग सभी यात्रियों ने शासन-प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। रामसेवक तिवारी, कांचासिंह परिहार, दिपीका सोनी, आदि बेहद खुश थे।
इनका कहना था कि हम लगभग दो माह से इंदौर में फंसे हुये थे। आज हमें अपने घर जाने के लिये जो सुविधा मिली है, वह सराहनीय है। इसके लिये सभी को धन्यवाद।
इंदौर जिले में प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों तथा अन्य जरूरतमंद नागरिकों को उनके क्षेत्रों में भेजने के लिये विभिन्न व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा रही हैं। किसी को बस से, तो किसी को ट्रेन से या परिवहन के अन्य साधनों से उनके गृह क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।
यहाँ से अपने-अपने क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। भोजन-पानी आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज शासन-प्रशासन ने फिर एक और संवदेनशील पहल करते हुये विशेष ट्रेन के माध्यम से लगभग डेढ़ हजार प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों, अन्य नागरिकों को विशेष ट्रेन से नि:शुल्क अपने गृह क्षेत्र के लिये भेजा गया।
यह विशेष ट्रेन आज रेलवे स्टेशन से रात को लगभग 9 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन रीवा के लिये रवाना की गयी। इस ट्रेन का स्टाप कटनी और सतना भी रखा गया है,जिससे कि रीवा क्षेत्र के साथ ही कटनी और सतना क्षेत्र के लोग भी अपने क्षेत्रों में सहजता के साथ पहुँच सकें।
अपर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि रीवा के लिए दूसरी स्पेशल श्रमिक ट्रेन से उन्हीं लोगों को भेजा गया जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था। चयनित यात्रियों को सूचना देने के बाद स्क्रीनिंग आदि के लिए राधा स्वामी डेरे में रखा गया था।
राधास्वामी डेरे से यात्रियों को विशेष बस के माध्यम से रेलवे स्टेशन लाया गया। रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये इन्हें ट्रेन में बैठाया गया। इस स्पेशल ट्रेन के कटनी और सतना में भी स्टाप रहेंगे


