- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आरती माहेश्वरी ने किड्स ज़ुबां के साथ उनके फिटनेस पर की चर्चा
इंदौर. ज्यादातर बच्चे अभी वर्चुअल वर्ल्ड में जी रहे है जिससे फिजिकल एक्टिविटीज गायब हो गई है. संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस की इंटरनेशनल किड्स ज़ुबां एक्सपर्ट आरती माहेश्वरी खासकर बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस ले रही है जिसमें वे काफी स्टेप्स बच्चों को सिखा रही है ताकि बच्चे घर पर फिर रहे ।
फिट इंडिया एंबेसडर आरती माहेश्वरी ने बताया कि के इस हालात में बच्चे वर्चुअल पढ़ाई या ऑनलाइन क्लासेस में लगे हुए है । फिजिकल एक्टिविटी , आउटडोर गेम्स , स्कूल फिजिकल एक्टिविटी सब बंद है। ऐसे समय में यदि बच्चो को फिट नहीं रखा गया तो अनेक बीमारियां जन्म ले सकती है। इसमें सबसे ज्यादा चांस है बच्चें ओबेसिटी का शिकार हो सकते है।
शारीरिक गतिविधियों में कमी और अंसतुलित भोजन को खाने से बच्चों में मोटापा बढ़ जाता है। एक्सरसाइज से कैलोरी और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।यदि हमने अभी से बच्चों में फिट रहने की आदत नहीं डाली तो काफी सारी बीमारियां और तकलीफे भविष्य में हो जाती है एवं हम अगर फिट रहते है तो हम हमेशा फ्रेश फील करेंगे.
साथ ही हमारा दिमाग भी तेजी से काम करेगा रोज़ाना और इस समय कम से कम 60 मिनट्स बच्चों को कुछ न कुछ फिटनेस एक्टिविटी करनी चाहिए भले आधी सुबह आधी शाम को जैसे डांस, एरोबिक्स , ज़ुबां , रस्सी कूदना आदि जो भी उन्हें पसंद हो।
बच्चे के शरीर में अधिक फैट होने से उसको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और अस्थमा, आदि होने का जोखिम रहता है। इसके अलावा मोटे बच्चे को अन्य बच्चों के साथ खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार मोटापे के कारण बच्चे का आत्म सम्मान कमजोर हो जाता है या उनको तनाव होने लगता है।वर्चुअल वर्ल्ड में बच्चे पानी भी सही मात्रा में नहीं पी रहे कम से कम 3 से 4 लीटर पानी रोज़ पिए नहीं तो कभी तकलीफे सामने आएंगी।


