- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
उर्वशी रौतेला ने गालवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को दीं श्रद्धांजलि
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बुधवार को लद्दाख की गालवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि सोमवार रात पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में चीनी आर्मी के जवानों के साथ भारतीय सेना की हिंसक झड़प हुई, जिसमें अधिकारियों सहित बीस भारतीय सेना के जवान मारे गए। जिस पर कई बड़ी- बड़ी दिग्गज़ हस्तियों ने अपना शोक प्रकट किया।
‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ उर्वशी रौतेला कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण घर पर हैं। और देश में चल रही कठिन परिस्थितियों के मद्देनज़र अपने प्रसंशकों का मनोबल बढ़ाती रहती है। उन्होंने शहीद भारतीय सैनिकों के परिवारों को समर्थन देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
” गालवान में मारे गए सैनिकों का नुकसान गहरा और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और अपने जीवन का बलिदान दे दिया। हमारे बहादुर जवानों को सलाम जो #GalwanValley #JaiHind में शहीद हुए थे।’
लद्दाख की गालवान घाटी में सोमवार को चीनी सैनिकों के साथ एक हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे ।


