- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अभिनेता करन आनंद ने बताया योगा का उनके जीवन में क्या है महत्व
हर साल 21 जून को दुनिया भर के लाखों लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्र होते हैं। पिछले साल तक, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के साथ सार्वजनिक रूप से इस दिन को मनाया । लेकिन इस बार का योग दिवस थोड़ा अलग होने वाला है।
लॉकडाउन के कारण लोग कई महीने से अपनी चार दीवारी में कैद है ,जिसके चलते तनाव और आगे आने वाले भविष्य की चिंता के डर को भांपते हुए योग की महत्वता अब पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।
इस वर्ष लोग योगा दिवस सार्वजानिक रूप से ना मनाकर घर पर इस दिन को मनाएंगे। जिसको ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस का विषय “घर पर योग और परिवार के साथ योग,” होगा।
अभिनेता करन आनंद ने योगा के उनके जीवन में महत्व के बारे में बात की और योगा आसान करते हुए अपने वीडियो में कहा ” योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं , योगा का मेरे जीवन में बहुत ही बड़ा योगदान है।
इसके कारण मैं शारीरिक और मानसिक रूप से इतना स्ट्रांग हो चुका हूँ कि मैं किसी भी तरह की परिस्थिति का सामना कर सकता हूँ। और आप सबसे भी यहीं प्रार्थना है कि योगा को अपने जीवन का हिस्सा बनाइये और फिर इसका कमाल देखिए । “
इस बीच, करन आनंद लॉकडाउन के चलते घर पर है और समय-समय पर प्रसंशको को अपनी दिनचर्या से रु ब रु कराते रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूकता भी फैलाते हुए इससे बचने के उपाए और सावधानियां हमसे शेयर करते रहते है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ,करन आनंद ने ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। ‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स की काफी सराहना की गई थी। लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


