- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ को मिल रहा प्रशंसकों का प्यार!
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की बहुप्रक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ का पोस्टर आउट हो चुका है , यह फिल्म अजय लोहान के निर्देशन में बनाई गई है। जिसे जल्द ही ज़ी 5 के माध्यम से दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म के पोस्टर को प्रसंशको का बहुत प्यार मिल रहा है। जिसका अंदाज़ा ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले पॉजिटिव रिस्पॉन्स से लगाया जा सकता है।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘शानदार ! फिल्म #virginbhanupriya ,आप मैम बहुत प्यारे लग रहे हैं, आपको फिल्म में देखने का इंतजार है।’ जबकि एक अन्य ने ट्वीट किया, ‘ we love u urvashi rautela मैं निश्चित रूप से आपकी आगामी फिल्म #VirginBhanupriya देखने वाला हूं।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘ वर्जिन भानुप्रिया की एक्ट्रेस की निस्संदेह भारत की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में गिनती होगी, #virginbhanupriya अभिनेत्री में उत्कृष्ट टैलेंट है ’।
पोस्टर रिव्यु :
फिल्म की कहानी की बात की जाए तो यह फ़िल्म एक रूढ़िवादी लड़की के बारे में है जो एक उपयुक्त पार्टनर की तलाश में है। फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी है जो युवाओं और उनके परिवारों के बीच संबंधों को दर्शाती है। फिल्म में उर्वशी रौतेला ने ‘भानुप्रिया’ नाम से मुख्य भूमिका निभाई है।
फिल्म में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला भी हैं। फिल्म अजय लोहान द्वारा निर्देशित और श्रेयन्स महेंद्र धारीवाल द्वारा निर्मित है।


