- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 42 सौ पार, 189 मौत
इंदौर. शहर में नये कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने और मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. फिर 55 नए मरीज मिले और कुल आकंड़ा 42 सौ पार हो गया. कुल मरीजों की संख्या 4246 हो गया. 4 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 189 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2439 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2341 निगेटिव और 55 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 29 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 14 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4246 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 189 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 67841 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4246 संक्रमित निकले. इनमें से 189 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 18 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3149 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 908 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4252 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


