- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
300 करोड़ बजट वाली ‘एनबीके 109’ में प्रमुख महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में उर्वशी रौतेला, बॉक्सर कॉनर मैकग्रेगर से ले रही ट्रेनिंग!
बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से वैश्विक पहचान हासिल की है। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर उनके 72 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनकी कुल संपत्ति 550 करोड़ से अधिक है जो अविश्वसनीय है। इसके अलावा, उर्वशी फोर्ब्स टॉप 10 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी हैं।
जहां तक भारतीय फिल्म उद्योग का सवाल है, हम सभी जानते हैं कि आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ के रूप में जाना जाता है। जहां तक फिल्म उद्योग में अभिनेत्रियों का सवाल है, अगर कोई एक महिला है जिसे सचमुच उसी स्तर की ‘परफेक्शनिस्ट’ कहा जा सकता है, तो वह केवल उर्वशी रौतेला हैं। अभिनेत्री हर फिल्म में अपना खून, पसीना, और मेहनत लगा देने के लिए जानी जाती है और कला के प्रति उनके इस संपूर्ण समर्पण ने उन्हें एक प्रसिद्ध वैश्विक आइकन बना दिया है। उर्वशी के ‘परफेक्शनिस्ट’ सावभाव की झलक हमें उनकी अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण के साथ की आनेवाली फिल्म ‘एनबीके109’ की तैयारियों में देखने को मिली।
एक्शन और स्टंट में पूरी तरह से कुशल होने के लिए, उर्वशी रौतेला ने किसी और से नहीं बल्कि खुद मास्टर कॉनर मैकग्रेगर से इसकी ट्रेनिंग ली, जो एक प्रसिद्ध आयरिश मिक्स मार्शल आर्टिस्ट और पेशेवर बॉक्सर हैं। कॉनर मैकग्रेगर ने उर्वशी के साथ के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया की,
“शाहरुख खान के बाद मैं जिस एकमात्र बॉलीवुड फिल्म कलाकार को जानता हूं, वह हैं उर्वशी रौतेला। उर्वशी बॉलीवुड की युवा सुपरस्टार हैं। आप उसकी सुंदरता और लोकप्रियता को देखें। वह एक उत्कृष्ट अभिनेत्री/कलाकार हैं। वह भारत की सुंदरता का एक चमकता हुआ उदाहरण हैं। मुझे यकीन है कि आप उन्हें जल्द ही आगे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी देखेंगे। उनके पास एक अद्भुत फिटनेस रिपोर्ट है।”
काम के मोर्चे पर, इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके109’, सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक), रणदीप हुडा, ब्लैक रोज़ के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’, जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ‘जेएनयू’ नामक एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो एक बायोपिक है, जहां वह कॉलेज राजनेता की भूमिका निभा रही हैं और इस में वह एक म्यूजिक वीडियो में ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ भी नजर आएगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


