- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘कांतारा 2’ में दिखेंगी उर्वशी रौतेला, ऋषब शेट्टी संग फोटो शेयर कर दिया ये अपडेट
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं की बात की जाए तो उसमें उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का नाम जरूर शामिल होगा. अपनी एक्टिंग और कमाल की ब्यूटी के लिए उर्वशी रौतेला काफी जानी जाती हैं. हिंदी सिनेमा के लेकर साउथ सिनेमा तक उर्वशी रौतेला ने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है. इस बीच अब उर्वशी रौतेला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. साउथ सुपरस्टार ऋषब शेट्टी (Rishab Shetty) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के पार्ट 2 (Kantara 2) में उर्वशी रौतेला लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी.
उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है. इन फोटो में उर्वशी रौतेला साउथ सुपरस्टार और ‘कांतारा’ के एक्टर ऋषब शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ ही उर्वशी रौतेला ने ये बताया है कि वह ‘कांतारा 2’ का हिस्सा बन चुकी हैं. दरअसल ऋषब शेट्टी के साथ फोटो को के कैप्शन पर उर्वशी रौतेला ने लिखा है कि- ‘ऋषब शेट्टी और हंबल फिल्म्स की कांतारा 2 लोड हो रही है.’ उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ‘कांतारा 2’ में लीड रोल प्ले करती दिखाई दे सकती हैं.
इस खबर के साथ ही उर्वशी के फैंस में खुशी की लहर छा गई है. क्योंकि बतौर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लिए ये बहुत बड़ा ब्रेक माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर तमाम फैंस उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.
यह निस्संदेह 2023 में अभिनेत्री के साथ हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है।
काम के मोर्चे पर, उर्वशी को हाल ही में फिल्म वाल्टेयर वेरेय्या में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ अपने विशाल पार्टी एंथम गीत बॉस पार्टी के लिए दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतते हुए देखा गया था। उर्वशी अगली बार राम पोथिनेनी के साथ दिखाई देंगी। वह ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा की को-स्टार भी बनेंगी। अभिनेत्री मिशेल मोरोन के साथ हॉलीवुड में भी शुरुआत करेंगी, और आने वाले वैश्विक संगीत एकल में, वह जेसन डेरुलो के साथ दिखाई देंगी


