- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
उर्वशी रौतेला बहोत जल्द करेंगी हॉलीवुड सुपरस्टार जेसन डेरुलो के साथ कोलॅब। जेसन डेरुलो कहते है- “निकी मिनाज के बाद उर्वशी रौतेला दुनिया की सिर्फ पहली ही नहीं, बल्कि दूसरी भी सबसे खूबसूरत महिला हैं।
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की सबसे यंग सुपरस्टार है। जिन्होंने फिर से अपने शानदार करियर में एक और पंख जोड़ा है। वह जल्दी ही एक धमाकेदार कोलॅब में नज़र आएंगी। उर्वशी जो हमेशा अपने शानदार व्यक्तित्व और आकर्षक लुक के लिए जानी जाती है, अभिनेत्री के पास पीछे मुड़कर देखने का कोई रास्ता नहीं है। अभिनेत्री ने अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमादान के साथ उनके गीत वर्साचे बेबी के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रशंसा प्राप्त की थी। अभिनेत्री ने हॉलीवुड स्टार और जलेबी बेबी सॉन्ग फेम जेसन डेरुलो के साथ अपने आगामी म्यूजिक सिंगल के लिए कोलॅब की घोषणा की है।
उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक झलक दिखाते हुए इस नए गाने केकोलॅबरेशन का ऑफिशल अनाउंसमेंट किया है। एक फ्रेम में दो सुपरस्टार्स के इस कोलॅब को देखकर, फॅन्स को एक ग्लोबल चार्टबस्टर की उम्मीद है।
उर्वशी के साथ काम करने पर जेसन डेरुलो ने कहा, “उर्वशी रौतेला के साथ जानू में काम करना एक बहोत अच्छा अनुभव था। वह भारतीय सुंदरता का एक खूबसूरत उदाहरण है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि, उर्वशी रौतेला दुनिया में केवल पहली नहीं , बल्कि दूसरी भी सबसे खूबसूरत महिला हैं। वह एक उत्कृष्ट अभिनेत्री और कलाकार हैं। वह बहोत बड़ी ग्लोबल आयकॉन हैं। शाहरुख खान के बाद मैं बॉलीवुड की एकमात्र प्रसिद्ध शख्सियत को जानता हूं, जो उर्वशी रौतेला हैं। मैं इंडसट्री के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मुझे भारतीय फिल्मों में दिखाई जाने वाली भावनाएं और नृत्य पसंद हैं।”
उर्वशी हमेशा अपनी मेहनत और लगन से अपने सभी प्रशंसकों को अपडेट और एंटरटेन करती आई है। अभिनेत्री ने हाल ही में प्रसिद्ध डिजाइनर के लिए लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया और अपने वॉक के रूप से पुरे फॅशन शो की लाइमलाइट बटोर ली और अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। उनके इस लुक से हम सब मंत्रमुग्ध हो गए थे।
काम की बात करें तो, उर्वशी रौतेला को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था, अभिनेत्री को अरब फेम मोहम्मद रमादान के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय गीत वर्साचे बेबी के लिए भी सराहना मिली। उर्वशी जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में भी रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायले 2’ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म “द लीजेंड” के साथ सरवाना के साथ तमिल में अपनी शुरुआत करेंगी।


