- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
सोशल नेटवर्किंग का उपयोग समझदारी से करें: कपूर
सायबर जागरूकता अभियान की 283 वीं कार्यशाला
इंदौर. शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों व फेकल्टी के लिये ‘सायबर सुरक्षा व बचावÓ विषय पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा व्याख्यान दिया गया. यह ब्लैक रिबन इनिशिएटिव के तहत सायबर जागरूकता अभियान की 283 वीं कार्यशाला थी, जिसमें 696 छात्र-छात्राएं व फेकल्टीज ने भाग लिया और सायबर सुरक्षा की जानकारी प्राप्त की.
श्री कपूर ने सेमिनार में उपस्थितों को बताया कि यह युग इंफार्मेशन का है. वास्तविक दुनिया के अपराध को रोकने के लिये हम सुरक्षित उपाय अपना सकते हैं परंतु सायबर वल्र्ड में हो रहे अपराधों को रोकने के लिये हम लोगों का जागरूक होना आवश्यक है. वर्चुअल वल्र्ड का उपयोग सुरक्षित रहकर करें.
आगे बताते हुए हुए श्री कपूर ने कहा कि आपके डाटा ही शक्ति है, जो डाटा को कंट्रोल कर रहे है, वे दुनिया के शक्तिशाली व्यक्ति है. इसलिये अपना डाटा सुरक्षित रखें. उसे गलत हाथों में जाने से बचाए, यदि यह गलत हाथों में चला गया तो यह खरतनाक हो सकता है. आपके बारे में जानकारी महत्वपूर्ण है इसलिये सोशल नेटवर्किंग का उपयोग समझदारी से करें.
अपने बारे में कम से कम जानकारी सोशल नेटवर्किंग पर शेअर करें क्योंकि आपके द्वारा शेअर की गई जानकारी का उपयोग कर सोशल नेटवर्किंग साईटें किसी भी देश के चुनाव तक को प्रभावित कर रही है. अन्य सायबर अपराधों के बारे में जानकारी प्रदाय करते हुए सायबर बुलिंग के दुष्प्रभावों व उनसे बचने के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई.
किसी को बुली नहीं करे
सायबर बुलिंग के बारे में जानकारी देते बताया कि किसी को भी बुली नहीं करना चाहिये क्योंकि यह बहुत तेजी से फैलता है, इसका प्रभाव घर तक होता है. सायबर बुलिंग से बचाव की जानकारी दते हुए बतया गया कि सायबर बुलिंग से बचें, सायबर बुलिंग करने वाले को रिस्पांड न करें, बुली को तत्काल ब्लॉक करें, प्रमाण को सेव करें व नया पासवर्ड बनाये, एक रिपोर्ट तैयार करें और अपने वरिष्ठजनों से बात कर उन्हें सायबर बुलिंग के बारे में जानकारी देें.
कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो सक्रिय छात्र-छात्राओं क्रमश: मार्टिन एवं अथर्व को श्री कपूर ने प्रमाण-पत्र व गोल्डन बैज प्रदान कर सम्मानित किया. स्कूल की ओर से प्रिंसिपल श्रीमती ललिता सिंह द्वारा श्री कपूर को कार्यशाला समापन पर स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल श्रीमती वसुंधरा ओहरी, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ-साथ विद्यालय का स्टॉफ व उप पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष सिंह उपस्थित रहे.


