- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
वरुण धवन निभाएंगे यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका
यश राज फिल्म्स (YRF) पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है। इस नई शुरुआत का निर्देशन करेंगे अभय पन्नू, जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराही गई सीरीज़ रॉकेट बॉयज के लिए जाना जाता है। अभय पन्नू ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और इसे वर्ष 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “YRF की पहली हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को मुख्य अभिनेता के रूप में चुना गया है।”
सूत्र ने आगे कहा, “यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रही है। अभय पन्नू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय विधानी रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं और इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। YRF ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर ही एक ऐसा जॉनर था जिसमें स्टूडियो ने कभी काम नहीं किया था। अब 2027 में यह प्रतिष्ठित बैनर पहली बार हॉरर की दुनिया में प्रवेश करेगा।”
राकेट बॉयज़ की सफलता के बाद यह अभय पन्नू की पहली थिएटरिकल फिल्म होगी। साथ ही, यह फिल्म नई पीढ़ी के फिल्मकारों को आगे बढ़ाने की YRF की प्रतिबद्धता को भी मज़बूत करती है। सैयारा की शानदार सफलता के बाद, आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में YRF ने मोहित सूरी, समीर सक्सेना और अब अभय पन्नू जैसे अलग सोच वाले फिल्मकारों पर भरोसा जताया है।
सुई धागा की सफलता के बाद यह वरुण धवन की यश राज फिल्म्स के साथ दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह स्टूडियो की पहली थिएटरिकल हॉरर फिल्म के मुख्य अभिनेता के रूप में नज़र आएंगे।


